पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए पंंचायत चुनाव के नतीजों के लिए गुरुवार सुबह मतगणना शुरू हो चुकी है। कुछ जगहों पर सुबह सात बजे की बजाय देरी से मतों की गिनती शुरू हुई। इन चुनावों के दौरान भारी हिंसा हुई है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है।

इस बीच पूर्व लोक सभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने राज्य चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में नाकाम रहा है, जो लोकतंत्र की हत्या है। सत्ता पर काबिज टीएमसी के 34 फीसद उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

सोमवार को हुए मतदान के दौरान भारी हिसा देखने को मिली थी। इस दिन चुनावी हिसा में 18 लोगों की जान गई थी। जिन जगहों पर आयोग के पास चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, उन सभी जगहों में से 572 बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। सोमवार की हिसा से सबक लेते हुए इस दिन सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। यद्यपि कुछ जगहों पर छिटपुट हिसा हुई।

इससे पहले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिसा की वजह से बुधवार को रिकॉर्ड 572 बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। झाड़ग्राम को छोड़ 19 जिलों में शाम पांच बजे तक 69 फीसद मत पड़े। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के लिए निर्धारित समय के बाद भी विभिन्न जगहों पर 20610 लोग कतार में खड़े थे। लिहाजा मत फीसद में इजाफा संभव है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कमोवेश शांतिपूर्ण रहा।

कुछ बूथों पर हुई अशांति 

पुलिस तत्पर दिखी। बावजूद इसके पुनर्मतदान के दौरान भी कुछ बूथों पर अशांति देखने को मिली। मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में एक बूथ पर बमबाजी हुई जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। वहीं मालदा जिले के रतुआ में एक बूथ पर अपराधी हथियार के साथ पहुंचे और सरेआम बैलेट बॉक्स उठाकर भाग गए। डरकर चुनाव कर्मी व पीठासीन अधिकारी भी वहां से भाग गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने बैलेट बॉक्स बरामद कर लिया।

इसके बाद फिर से मतदान शुरू हुआ। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में, पुलिस ने कथित तौर पर मतदाताओं को डराने के आरोप में बाइक वाहिनी के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया। उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में बूथ नंबर-बूथ नंबर- 36/37 पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस की तरफ से यह लाठी चार्ज भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया।

रेल लाइन के किनारे मिला पीठासीन अधिकारी का शव 

सोमवार को मतदान के दिन से लापता पीठासीन अधिकारी का शव उत्तर दिनाजपुर जिले में रेलवे लाइन के किनारे मिला। राज कुमार राय (33) का शव मंगलवार रात रेलवे ट्रैक के किनारे सोनादंगी इलाके से मिला। हालांकि मौत के वजहों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। मामले में तत्परता के साथ जांच करने की मांग को लेकर चुनाव कर्मियों ने दो घंटे तक रायगंज-कालियागंज मार्ग को जाम कर रखा। हालांकि राज्य चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि मृत्यु चुनाव हिंसा से संबंधित नहीं भी हो सकता है।

पुनर्मतदान, बूथ चयन पर विपक्ष ने खड़ा किया सवाल 

पुनर्मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग (एसइसी) की ओर से चयनित बूथों पर विपक्ष ने सवाल खड़ा किया। माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि एसइसी ने उन बूथों पर ही पुनर्मतदान कराया जहां तृणमूल को वोट लूटने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि उन्हीं बूथों पर रिपोलिंग के आदेश दिए गए जहां टीएमसी उम्मीदवार चुनाव हार सकते हैं। उधर, भाजपा ने कहा कि पार्टी की ओर से राज्यभर में 2,300 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की गई थी लेकिन 572 बूथों पर ही मतदान कराए गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि रिपॉल में भी हिंसा देखने को मिली लेकिन कुछ स्थानों पर पुलिस ने तेजी से काम किया। हमने 2,300 बूथों में दोबारा मतदान कराने की मांग की थी।

तृणमूल ने मतदान को बताया निष्पक्ष 

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्र्रेस ने एसइसी द्वारा आयोजित निष्पक्ष चुनाव पर संतोष व्यक्त किया। पार्टी महासचिव व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि लोगों ने स्वतंत्र रूप से भारी तादाद में वोट दिया है। विपक्ष का कोई आधार नहीं है। वे कुछ राजनीतिक पॉइंट्स हासिल करने के लिए बेवजह परेशानी पैदा करना चाहते थे।

इन जिलों में हुआ पुनर्मतदान

हुगली जिले के 10, पश्चिम मेदिनीपुर के 29, जलपाईगुड़ी के 5, कूचबिहार में 52, मुर्शिदाबाद के 63, पुरुलिया के 7, नदिया के 60, दक्षिण दिनाजपुर के 35, पश्चिम बर्द्धमान के 3, उत्तर 24 परगना के 59, मालदा के 55, उत्तर दिनाजपुर के 73, वीरभूम के 6, बांकुड़ा के 5, उत्तर दिनाजपुर के 73, दक्षिण 24 परगना के 29, पूर्व मेदिनीपुर के 24, अलीपुरदुआर के दो पूर्व बर्द्धमान के 17 और हावड़ा के 38 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More