शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, दीनदयाल रसोई में गरीब खा रहे हैं पांच रुपये में भरपेट खाना

वर्तमान में पाँच रुपये में जहाँ एक प्याली चाय बमुश्किल मिलती है, दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में मात्र पाँच रुपये में गरीबों और मजदूरों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस अभिनव पहल से जबलपुर जिला मुख्यालय में संचालित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना में प्रातरू 11 बजे से 3 बजे तक हर रोज 400-500 लोग भोजन करते हैं।

धार जिला मुख्यालय पर कम्यूनिटी हॉल एमआईजी कॉलोनी में 7 अप्रैल, 2017 से संचालित इस योजना में एक वर्ष में लगभग 1 लाख 32 हजार से अधिक निर्धन, निराश्रित और जरूरतमंद व्यक्ति भोजन कर चुके हैं। रसोई का संचालन लायंस क्लब की अध्यक्ष हेमा जोशी द्वारा किया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा भी रसोई के व्यवस्थित संचालन के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। अब तक लोगों द्वारा लगभग 3.50 लाख रूपये से लेकर डेढ़ लाख रूपये तक की राशि रसोई में सहयोग के रूप में दी गई है।

 
सहयोग राशि देने वालों के लिये परिसर में दान पात्र भी लगाया गया है। बिना किसी दबाव के सामाजिक संगठन, क्लब और राजनैतिक दल सहयोग राशि देते हैं। रसोई में लोग सेवा भाव से कार्यों में हाथ बंटाते हैं और श्रमदान भी करते हैं। यहाँ दान स्वरूप राशि प्राप्त हो रही हैं। जिला मुख्यालय पर शासकीय भोज जिला चिकित्सालय के पास में दीनदयाल रसोई संचालित होने के कारण चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजन व गरीब तबके के मेहनत-मजदूरी करने वाले श्रमिक, रिक्शा-चालक, नौकरी एवं सेना भर्ती में आने वाले लोग तथा दवा-इलाज के लिये अन्य जिलों और दूर-दराज के गाँवों से आने वाले लोग पाँच रुपये में गरमागरम भोजन करते हैं।

 

समय-समय पर जन-प्रतिनिधि, विधायक सहित कलेक्टर भी रसोई की व्यवस्था का निरीक्षण करते हैं। जिले के विभिन्न वर्गों के लोग अपने जन्म-दिन तथा परिजनों की पुण्य-तिथि, श्राद्ध आदि अवसरों पर गरीबों को भोजन कराते हैं। यहाँ काम करने वाले लोग खाना बनाने से लेकर परोसने तक का कार्य पूर्णत: सेवाभाव से करते हैं। इसी प्रकार झाबुआ जिला मुख्यालय पर संचालित इस योजना में अब तक 1 लाख 15 हजार से अधिक गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति भोजन कर चुके हैं।

 
यहां प्रति-दिन पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कम्यूनिटी हॉल में लोग भोजन करते हैं। झाबुआ जिले में यह योजना नगरपालिका, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संचालित की जा रही है। नगर पालिका द्वारा दीनदयाल रसोई में कर्मचारियों की प्रति-दिन ड्यूटी लगाई जाती है। दीनदयाल रसोई योजना नगरपालिका परिसर में संचालित की जा रही है। दूर-दराज से इलाज के लिए मरीज को लेकर आये परिजनों को यहां भोजन की सुविधा मिल जाती है।

मजदूरी के लिए आने वालों और स्थानीय दिहाड़ी मजदूरों को भी 5 रूपये में भोजन मिलता है। समय-समय पर प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी और जन-प्रतिनिधि रसोई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं। जिले के विभिन्न वर्गों के लोग अपने परिजनों की स्मृति तथा बच्चों एवं बड़ों के जन्म-दिन पर भी यहां आकर गरीबों को भोजन कराते हैं।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More