पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक स्थानीय गायिका समीना समून की हत्या के बाद हर कोई सकते में है। हर किसी की जुबान पर तारिक सतोई का नाम है। तारिक सतोई ने ही गायिका समीना को बेहद करीब से सिर में गोली मारी थी। इस हत्या के पीछे महज इतनी ही वजह थी कि वह गर्भवती होने की वजह से गाने के साथ खड़े होकर नाच नहीं रही थी। यही बात सतोई को खल गई और उसने करीब से समीना को गोली मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गायिका की मौत हो गई। पाकिस्तान में इस तरह से मारी गई केवल एक समीना ही नहीं है बल्कि कई दूसरी महिलाएं भी ऐसे ही लोगों के झूठे रुतबे और गुरूर का शिकार होती रही हैं।
जहां तक समीना की बात है तो सिंध पुलिस के मुताबिक तारिक उस वक्त नशे में था। बहरहाल, हम आपको बता दें कि पाकिस्तान में इससे पहले भी कई महिलाएं इसी तरह से वहां पर मारी जा चुकी हैं। इन सभी के पीछे वजह पाकिस्तान के मर्दों का झूठा गुरूर ही था। इनके अलावा पाकिस्तान में मशहूर सूफी गायक अमजद साबरी की भी हत्या 2016 में तालीबान द्वारा की जा चुकी है।
कंदील बलूच
कंदील बलूच इंटरनेट की सनसनी के तौर पर जानी जाती थी। यही वजह थी कि उसको पाकिस्तान की किम कारदर्शियां कहा जाने लगा था। कंदील इसलिए भी चर्चा में रही थी क्योंकि उसने अपने कई हॉट वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए थे। वह अकसर इंटरनेट पर वीडियो बनाकर अपने डेली रुटिन और कई कंट्रोवर्शियल इश्यूज पर अपनी राय रखती थी। वह अपने बोल्ड अंदाज और विवादों में रहने की वजह से अक्सर मीडिया में छाईं रहती थी इस कारण सोशल मीडिया पर इनके फॉलोवर्स की संख्या हजारों में थी। बलोच अक्सर क्रिकेट से जुड़े बयानों के लिए चर्चा में रहती थीं। इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर समेत भारतीय क्रिकेटर्स को भी उसने वीडियो मैसेज भेजे थे जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
शाहिद अफरीदी को भी कंदील ने वीडियो के जरिए मैसेज किया था। इसके अलावा इमरान खान को एक वीडियो मैसेज के माध्यम से कंदील ने शादी के लिए प्रपोज किया था। कंदील की हत्या से दो दिन पहले ही उसने अपनी कुछ सेल्फी इंटरनेट पर शेयर की थीं, जिसमें वह पाकिस्तान के एक स्ट मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ बैठी थीं। इसको लेकर कवि की काफी आलोचना तक हुई थी और कंदील को भी काफी बुरा-भला कहा गया था। 16 जुलाई 2016 को मुल्तान में स्थित घर में कंदील के भाई वसीम ने उसकी गला घोंट के हत्या कर दी। वसीम ने अपने इकबालिया बयान में माना कि यह हत्या उसने सम्मान की खातिर की थी। पुलिस के मुताबिक कंदील को अपने परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी दी जा रही थी जिसको लेकर उसने सिक्योरिटी भी मांगी थी।
संबुल खान
इसी वर्ष 4 फरवरी को पश्तो थियेटर एक्ट्रेस सुंबल खान की हत्या महज इसलिए कर दी गई थी क्योंकि उसने एक निजी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद तीन लोगों ने उसको उसी के घर में गोलियों से भून डाला था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही संबुल की मौत हो चुकी थी।
गजाला जावेद
गजाला न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अफगानिस्तान में भी काफी प्रसिद्ध थी। पश्तो गायिका गजाला स्वात घाटी में एक जाना-पहचाना चेहरा थी। 2004 में गजाला ने गायन के क्षेत्र किस्मत आजमाना शुरू किया था। देखते ही देखते वह स्वात घाटी की एक पहचान के तौर पर उभरने लगी थी। वह एक समय में पश्तो की सबसे महंगी गायिका भी थी। अपने करियर को एक नई उड़ान देने के मकसद से उसका परिवार पेशावर शिफ्ट हो गया था1
2010 में यहीं पर उसकी शादी एक पुलिस अधिकारी से हुई थी। लेकिन यह ज्यादा लंबी नहीं चल सकी थी। 2011 में दोनों के बीच तलाक हो गया था, जिसके बाद गजाला अपने पिता के साथ रहने लगी थी। 18 जून 2012 को दो बंदूकधारियों ने गजाला और उसके पिता की हत्या कर दी थी। इस हत्या के आरोप में गजाला के पूर्व पति को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त गजाला महज 24 वर्ष की थी।
गुलनाज उर्फ मुस्कान
पश्तो भाषा की एक और गायिका 38 वर्षीय गुलनाज उर्फ मुस्कान की हत्या के पीछे भी ऐसी की वजह थी। गुलनाज खैबर पख्तुन्ख्वां के मरदाना जिले से ताल्लुक रखती थी। वह इस क्षेत्र में काफी जाना पहचाना नाम थी। गायिकी में गुलनाज ने जितनी सफलता हासिल की उतनी वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में नहीं कर सकी थी। गुलनाज की तीन शादियां हुई थीं, लेकिन तीनों ही सफल नहीं हो सकी। 9 जून 2014 को गुलनाज की उसके ही घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बुशरा अंसारी
पाकिस्तान की एक दूसरी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी पर 2013 में एसिड से जानलेवा हमला किया था। हालांकि इस हमले में वह बच गई थी। यह हमला उनके घर पर उस वक्त किया गया था जब वह अपने घर में सो रही थी। उस वक्त बुशरा की उम्र महज 18 वर्ष थी। वह भी उस वक्त कट्टरपंथी सोचवाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई थीं।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।