US ने सीरिया में केमिकल अटैक के 3 दिन बाद दागी 59 मिसाइलें, 9 की मौत

वॉशिंगटन. अमेरिका ने सीरिया के एयरबेस पर 59 क्रूज मिसाइलें दागीं। हाल ही में सीरिया में हुए केमिकल अटैक के चलते डोनाल्ड ट्रम्प ने ये ऑर्डर दिए। इस बात की जानकारी एक यूएस अफसर ने गुरुवार को दी। सीरियन आर्मी ने कहा कि हमलों में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। बता दें कि 4 अप्रैल को सीरिया के इदलिब शहर में हवाई हमले के बाद हुए जहरीली गैस के रिसाव में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ट्रम्प ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि सीरिया में केमिकल अटैक के लिए प्रेसिडेंट बशर अल-असद जिम्मेदार हैं। वे मासूम लोगों, महिलाओं और बच्चों का खून बहा रहे हैं।" ट्रम्प का अब तक का सबसे टफ एक्शन...
- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, प्रेसिडेंट पोस्ट संभालने के बाद से ट्रम्प लगातार फॉरेन पॉलिसी क्राइसिस से जूझ रहे हैं। सीरिया पर उनके एक्शन को अब तक का सबसे टफ एक्शन माना जा सकता है।
- जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइलों ने शायरत एयरबेस को निशाना बनाया है। यूएस का मानना है कि सीरिया के विद्रोहियों वाले इलाके में जो रासायनिक हमले किए गए थे, वो इसी एयरबेस से किए गए थे।
- हालांकि, ट्रम्प ने ये भी साफ किया है कि उन जगहों को निशाना नहीं बनाया जाएगा, जहां रूसी मिलिट्री तैनात है। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने ये भी कहा कि उन्हें रूस से किसी तरह का अप्रूवल नहीं चाहिए।
- यूएस ऑफिशियल के मुताबिक, यूएस नेवी ने करीब 60 टॉमहॉक मिसाइलें मेडिटेरेनियन सी (भूमध्य सागर) में दागी।
- सीरियाई स्टेट टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइलों ने कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। काफी तेज हमले किए जा रहे हैं।
- रूस ने वॉर्निंग दी कि अगर अगली बार हमला किया तो हमसे मुकाबला करना होगा। उधर, पेंटागन ने कहा कि हमें मिसाइलें दागने के लिए रूस से इजाजत नहीं चाहिए। हमलों के कुछ घंटों के भीतर रूस ने सीरिया के आसमान में टकराव रोकने से संबंधित अमेरिका के साथ समझौते को रद्द कर दिया।

क्या बोले ट्रम्प?
- चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लेगो रिजॉर्ट में ट्रम्प से बात की थी।
- इसी दौरान ट्रम्प ने कहा था, "बीते सालों में की गई तमाम कोशिशें असद के बर्ताव को बदलने में नाकाम रही हैं। असद को लेकर व्हाइट हाउस और पेंटागन (यूएस डिफेंस डिपार्टमेंट) मिलिट्री ऑप्शन पर विचार कर सकता है।"
- व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "अमेरिका ने इंटरनेशनल लॉ का वॉयलेशन किया है। इससे अमेरिका-रूस के रिलेशन को नुकसान हुआ है।"
क्या है हमले का मकसद?
- दोहा ब्रूकिंग्स सेंटर के डायरेक्टर सुल्तान बाराकत कहते हैं कि सीरिया में अमेरिका ने पहली बार सीधी दखल दी है। इसके पीछे ट्रम्प की मंशा सीरिया में बड़ी भूमिका निभाने की है। ताकि वे दुनिया को अपनी सख्त विदेश नीति को संदेश दे सकें। उनके हमले के आदेश को अब तक के सबसे कड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या है टॉमहॉक मिसाइल?
- स्पीड: 880 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से। 
- रेंज:1250 से 2500 किमी तक। 
- लंबाई: 5.56 मीटर बिना बूस्टर के और 6.25 मीटर बूस्टर के साथ।
- मिशन:सबमरीन या समुद्री जहाज से छोड़ी जानी वाली मिसाइल है। 
- इस मिसाइल को रडार भी नहीं पकड़ सकते हैं। 
- टॉमहॉक दागे जाने के बाद जमीन पर अपना कोई सबूत तक नहीं छोती है। यह अचूक क्षमता के लिए जानी जाती है। 
- 1000 पाउंड वजन तक के विस्फोटक सामग्री को अपने साथ में ले जाने में कैपेबल। पहली बार 1991 में ऑपरेशन डेजर्ट स्ट्रॉम में इस्तेमाल हुई।
हमले से क्रूड के दाम बढ़े
- सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के दाम 1.2% बढ़कर 55.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। यह एक महीने में सबसे ज्यादा है। लेकिन बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई। 
- फिलहाल अमेरिकी हमले को सांकेतिक माना जा रहा है। लेकिन विवाद बढ़ा तो कच्चा तेल और महंगा हो सकता है। हालांकि सीरिया बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर नहीं है। वह प्रमुख तेल प्रोड्यूसर देशों के संगठन ओपेक का मेंबर भी नहीं है। पर दूसरे देशों के विवाद में उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। 
- वहीं, भारत जरूरत का 80% क्रूड इम्पोर्ट करता है। कीमत बढ़ने का असर बहुत ज्यादा होगा।
- 2013-14 की तुलना में 2 साल से क्रूड इम्पोर्ट बिल आधा है इस कारण महंगाई कंट्रोल में है।
भारत पर असर
भारत द्वारा कच्चे तेल की खरीद पर ईरान ने भुगतान का समय 30 दिन घटा दिया है। शिपिंग चार्ज में छूट भी घटाकर 60% कर दी है। यानी भारतीय कंपनियों को मार्केट रेट का 40% देना होगा। 
- भारत ने इस साल ईरान से कम क्रूड खरीदने का फैसला किया है। भारत को क्रूड सप्लाई करने वाला ईरान, सऊदी अरब और इराक के बाद तीसरा बड़ा देश है। वहीं भारत, चीन के बाद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। 
- आम तौर पर क्रूड सप्लायर भुगतान के लिए 15 दिनों का समय देते हैं। लेकिन ईरान ने भारतीय कंपनियों को पैसे चुकाने के लिए 90 दिनों का वक्त दिया था। तेल ढुलाई के खर्च में भी 80% छूट दे रखी थी। यानी मार्केट रेट का सिर्फ 20% शिपिंग चार्ज देना पड़ता था। अब ईरान ने भुगतान का समय घटाकर 60 दिन कर दिया है।
क्या है सीरिया का संकट?
- 2011 में हुई एक छोटी-सी घटना ने सीरिया में सिविल वॉर का रूप ले लिया। कुछ मुट्ठीभर बच्चों की गिरफ्तारी से शुरू हुआ ये संघर्ष सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद दुनिया के लिए अब तक का सबसे बड़ा ह्यूमन क्राइसिस बन चुका है।
- प्रेसिडेंट बशर अल-असद के खिलाफ शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों और संघर्ष में अब तक करीब तीन लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
- जुलाई 2011 में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सीरियन आर्मी के अफसरों के एक ग्रुप ने सेना छोड़ फ्री सीरियन आर्मी का गठन किया।
- दिसंबर 2011 से लेकर 2012 तक जगह-जगह सुसाइड बम ब्लास्ट हुए। इसके बाद अल कायदा के लीडर अयमान अल जवाहिरी ने सीरियाई लोगों से जिहाद के लिए आगे आने की अपील की। बीते दो साल में आईएस ने भी अपने आतंकी भेजने शुरू कर दिए।
- असद के लिए सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) को रूस और ईरान सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका पर आरोप है कि वह असद के खिलाफ विद्रोहियों की मदद कर रहा है।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More