हम बदलेंगे गरीबों और मजदूरों की जिंदगी- मुख्यमंत्री श्री चौहान

हमारी सरकार गरीबों और मजदूरों की जिंदगी बदलने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना प्रदेश की जनता की सेवा का एक महायज्ञ है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। प्रदेश में जो अब तक नही हुआ, वो हम करके दिखाएंगे। हम गरीबों और मजदूरों की जिंदगी में उजाला लाकर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पन्ना जिला मुख्यालय में इस आशय के उदगार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान पन्ना में विभिन्न प्रकार के निर्माण/विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 
    इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में करीब 196.37 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली मझगांय ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन, करीब 7.12 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित नवीन संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित कुल 320.32 करोड़ रूपये की लागत वाले कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिलास्तरीय अन्त्योदय मेला भी आयोजित किया गया। इस मेले के माध्यम से मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रूपये की सहायता/ऋणानुदान/प्रोत्साहन राशि, आवास योजनाओं के स्वीकृति पत्र, बुन्देलखण्ड पैकेज से डीजल पम्प प्रदाय, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, साइकिल प्रदाय योजना के तहत निःशुल्क साइकिल व अन्य हितलाभों का वितरण भी किया। 
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों को मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह एक अभिनव योजना है। हमारी सरकार हाथ से काम/मजदूरी करने वाले हर मेहनतकश को हर जरूरी सुविधा और सहायता मुहैया कराएगी। असंगठित मजदूरों की श्रेणी के बारे में उन्होंने कहा कि दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों के अलावा ढ़ाई एकड़ तक जमीन वाले किसान भी असंगठित मजदूर की श्रेणी में आएंगे। इस योजना के तहत पंजीयन कराने और उसके बाद मिलने वाले लाभों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंजीकृत मजदूर को पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा। कोई भी मजदूर बिना जमीन का नही रहेगा। कच्चे मकान वालों को अगले 4 सालों में पक्का मकान बनाकर देंगे। मजदूरों के बच्चों को पहली कक्षा से लेकर मेडिकल/इंजीनियरिंग/एग्रीकल्चर/पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश होने और पीएचडी करने तक की फीस सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि किसी मजदूर के बीमार होने पर उसका सारा ईलाज सरकार कराएगी। मजदूर महिलाओं को प्रसूति सहायता के रूप में प्रसव से पूर्व 4 हजार रूपये और प्रसव के बाद 12 हजार रूपये पोषण आहार हेतु दिए जाएंगे। मजदूरों को 200 रूपये महीना फ्लेट रेट पर बिजली दी जाएगी। मजदूरों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-रिक्शा, ई-लोडर खरीदने के लिए ऋणानुदान भी दिया जाएगा। मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये, अस्थाई अपंगता होने पर एक लाख रूपये, स्थाई अपंगता होने पर 2 लाख रूपये और दुर्घटनावश मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये दिए जाएंगे। अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वार्षिक बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा अब गरीबों के कल्याण पर ही खर्च किया जाएगा। 
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के बारे में कहा कि पिछले वर्ष हुए गेंहू उपार्जन की हर किसान को 200 रूपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि 16 अप्रैल को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी तरह इस वर्ष गेंहू के 1735 रूपये प्रति क्विंटल  न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा 265 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि 10 जून को किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 4400 (धन 100 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि) कुल 4500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से चना और 4000 (धन 100 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि) कुल 4100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से मसूर खरीदेगी। डिफाल्टर किसानों को शून्य प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने समाधान योजना की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों का ब्याज सरकार भरेगी और मूलधन 2 किश्तों में किसान को जमा कराना होगा। मूलधन जमा कराते ही किसान को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्रदान किया जाएगा। 
    युवाओं के लिए इस वर्ष प्रदेश में एक लाख नये पदों पर भर्ती करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत पद और पुलिस की भर्ती में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अमन चैन बना रहे, इसके लिए बीते दिनों गुण्डा तत्वों पर सख्त कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र की बालिका के साथ दुराचार करने वाले दुराचारी को फांसी देने का विधेयक पारित हो चुका है। राष्ट्रपतिजी की मंजूरी मिलते ही यह कानून प्रदेश में लागू हो जाएगा। 
    प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं पन्ना विधायक सुश्री कुसुम सिंह महदेले ने जिले में 320.32 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्रीजी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास पुरूष हैं। समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। 

मुख्यमंत्रीजी की घोषणाएं


   इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पन्ना जिले के संदर्भ में निम्न घोषणाएं की गयीं 

1.        डायमण्ड पार्क पन्ना जिले में ही स्थापित किया जाएगा।
2.        जिला चिकित्सालय पन्ना को 300 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। 
3.        अजयगढ, ककरहटी और अमानगंज नगर परिषदों को विकास कार्यो हेतु एक-एक करोड़ रूपये और नगरपालिका पन्ना को 2 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। 
4.        अजयगढ़ में शासकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय का नया भवन बनाया जाएगा। साथ ही अमानगंज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। 
5.        पन्ना जिले में राजस्व व वन सीमा विवादों का युक्तियुक्तकरण से समाधान किया जाएगा। 

    कार्यक्रम में प्रदेश की पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्धघुमक्कड जनजाति कल्याण तथा महिला बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पन्ना जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह बागरी, विधायक गुनौर श्री महेन्द्रसिंह बागरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराजसिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला योजना समिति पन्ना के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री जयप्रकाश पटेल सहित कमिश्नर सागर संभाग श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक श्री सतीश कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, पुलिस अधीक्षक श्री रियाज इकबाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, अन्य वरिष्ठ संभागीय व जिलाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More