CBSE पेपर लीक: 10 व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से 500-500 रूपये में उपलब्ध हो गए थे प्रश्नपत्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं कक्षा के गणित व बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र लीक मामले में क्राइम ब्रांच की जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि कुछ परिजनों ने पेपर के लिए 35 हजार खर्च किए थे। हालांकि बाद में बाजार में लीक पेपर 500-500 रुपये उपलब्ध हो गए थे।

पुलिस जांच में पता चला है कि सीबीएसई के लीक पेपर 10 व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर किए गए थे। सभी ग्रुप दिल्ली और एनसीआर से संचालित किए जा रहे थे। प्रत्येक ग्रुप में 50 से 60 सदस्य हैं। वहीं, गणित व बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय के लीक प्रश्नपत्र एक हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचे थे। पुलिस उन तमाम व्हाट्स एप ग्रुप के संचालक सहित सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

उधर, अपराध शाखा की एसआइटी की टीम ने शुक्रवार को दोबारा से ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले विक्की व अन्य ट्यूटर सहित 10 छात्र और उनके परिजनों से पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने विक्की से पूछताछ की थी। पूछताछ किए जाने वालों में कुछ ऐसे भी छात्र थे जो व्हाट्स एप ग्रुप के सदस्य थे।

वहीं, पुलिस अब तक इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस कोचिंग संचालक व ट्यूटर सहित छात्रों से बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में छात्रों के परिजनों को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने व्हाट्स एप के माध्यम से पेपर सर्कुलेट किया था।

पेपर लीक मामले का मुख्य संदिग्ध विद्या कोचिंग सेंटर का मालिक विक्की अपने सेंटर में दसवीं 12वीं के छात्रों को गणित व अर्थशास्त्र पढ़ाता है। उसने 1996 में डीयू के एक कॉलेज से बीकॉम किया हुआ है। पिछले दस सालों से वह कोचिंग सेंटर चला रहा है।

हालांकि इतने लोगों से पूछताछ के बावजूद पुलिस को ज्यादा कुछ हासिल नहीं हो सका। दरअसल पीपर लीक मामला इतना उलझा हुआ है कि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। दो दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई पुख्ता साबूत हासिल नहीं हुआ है। इसका नतीजा है कि पुलिस की पूछताछ अगले कई दिनों तक जारी रह सकती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम तक एसआइटी की एक टीम सीबीएसई कार्यालय में अधिकारियों से पूछताछ में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने वहां कार्यरत कर्मियों से भी अधिकारी और कर्मियों के विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।

जांच के दौरान सीबीएसई के क्षेत्रिय निदेशक ने माना कि पेपर से पहले और इस दौरान पेपर लीक संबंधी उन्हें छह शिकायतें उन्हें अब तक मिल चुकी है, जिन्हें एसआइटी को प्रेषित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को पेपर लीक मामले में सीबीएसई के चेयरमैन के अलावा 18 छात्र समेत कुल 25 लोगों से पूछताछ की थी। इनमें 11 विभिन्न स्कूलों के छात्र, 7 विभिन्न कॉलेजों के छात्र, पांच ट्यूटर व दो अन्य लोग शामिल हैं।

पूछताछ में छात्रों ने कबूला था कि 10वीं के गणित व 12वीं के अर्थशास्त्र विषय के प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 24 घंटे पहले लीक हो गए थे। गणित के प्रश्नपत्र वाले दिन से 24 घंटे पहले देव नारायण नाम के व्यक्ति ने सीबीएसई चेयरमैन को ई मेल कर पेपर लीक होने की सूचना दी थी।

मेल में हाथ से लिखे 12 पेज में हाथ से लिखे गणित के प्रश्नपत्र अटैच थे। मेल करने वाले ने लिखा था कि गणित का प्रश्न पत्र व्हाट्स एप ग्रुप पर घुम रहे हैं। इसलिए कृपया गणित के पेपर रद कर दें। इस मेल के बाद में क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया था।

इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। दूसरे दिन हू बहू मेल वाले प्रश्न पत्र आने का बाद अधिकारी अवाक रह गए थे। वहीं, इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। अपराध शाखा ने सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक की शिकायत पर 27 मार्च और 28 मार्च को दो मुकदमें दर्ज किए थे।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More