भोपाल.2018 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के संकेत तेज हो गए हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का यह दूसरा कार्यकाल है। इस बार वे निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष बने हैं, लेकिन केंद्रीय स्तर पर नए सिरे से संगठन में जमावट की तैयारी हो रही है।
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता मिलने के कारण इन संभावनाओं को बल मिला है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अभी से अगले साल होने वाले चुनावों की रणनीति बना रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
पार्टी में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है जो नंदकुमार को पंसद नहीं करते। शायद यही वजह है की वे अपने कार्यकाल के पहले ही बदले जा सकते है। वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल दिसंबर 2018 तक है। ऐसे में नया प्रदेश अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री खेमे से हो, ऐसी स्थिति फिलहाल नहीं दिखाई दे रही।
एक वजह और भी है कि सब जानते हैं नंदकुमार मुख्यमंत्री की पसंद के कारण प्रदेश अध्यक्ष बन पाए थे। उस समय भी मुख्यमंत्री को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण कुछ बदल गए हैं।
सूत्रों के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों के अलावा प्रदेश के कुछ सांसद भी इस प्रस्तावित परिवर्तन को हवा दे रहे हैं। यही नहीं भाजपा के एक दमदार पदाधिकारी ने भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को नंदकुमार की कमियों से अवगत करवा दिया है ।
दावेदारों में दौड़
इस समय प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं। झा एक बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
महाकौशल को काफी समय से प्रतिनिधित्व नहीं मिला, लिहाजा तीन बार के सांसद राकेश सिंह प्रबल दावेदार बन सकते हैं। विजयवर्गीय भी शाह के करीबी माने जाते है।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल प्रदेश के नेता फिलहाल इस दौड़ से बाहर दिखाई पड़ रहे है। इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के दौरे पर मप्र आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे पूर्व के फीडबैक के आधार पर कुछ नई परिस्थितियों को टटोल सकते हैं। इसके बाद शाह केंद्रीय टीम में बदलाव करेंगे। जिसका असर राज्यों पर भी पड़ेगा।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।