भोपाल। स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए चलाए गए कार्यक्रम को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताने पर आईएएस अफसर दीपाली रस्तोगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर शासन की नीति के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आलेख लिखने को लेकर कार्रवाई हो सकती है। पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा ने तो रस्तोगी की टिप्पणी को सर्विस रूल्स का उल्लंघन करार दिया है।
उन्होंने कहा कि एक महिला अधिकारी से तो ये उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है कि वो खुले में शौच व्यवस्था को समाप्त करने के कार्यक्रम की आलोचना करेंगी। मुख्य सचिव बीपी सिंह ने 'नईदुनिया" से कहा कि रस्तोगी ने क्या लिखा है, ये नहीं देखा है। देखने के बाद ही कुछ कहूंगा। जब इस मामले में रस्तोगी का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने न तो फोन रिसीव किया और न ही एसएमएस का कोई जवाब दिया।
सचिव स्तर की अधिकारी दीपाली रस्तोगी ने पिछले सप्ताह एक अंग्रेजी अखबार में खुले में शौच अभियान को लेकर आलेख लिखा था। इसमें अभियान को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताया। उन्होंने कहा कि योजना उन गोरों के कहने पर लाई गई, जिनकी वॉशरूम हैबिट भारतीयों से अलग है। इसके पक्ष में दिए उनके तर्कों को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा का कहना है कि हैरान करने वाली बात है कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह किसी सरकारी कार्यक्रम की आलोचना की है। आश्चर्य होता है कि पढ़े-लिखे लोग भी खुले में शौच का समर्थन कर सकते हैं। खुले में शौच के लिए जाना देश के लिए शर्मनाक है। इसे दूर करने की पहल सराहनीय है। औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त कार्यक्रम भी इसे नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि हमारी संस्कृति में ही शुचिता को महत्व दिया गया है। आईएएस अधिकारी से ये अपेक्षा कतई नहीं की जाती है कि वो किसी सरकारी कार्यक्रम की सार्वजनिक आलोचना करेगा। सर्विस रूल्स-7 में भी यही प्रावधान है।
उधर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि खुले में शौच अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। रस्तोगी ने क्या लिखा ये तो नहीं देखा है पर अभियान की आलोचना नहीं हो सकती है।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने भी रस्तोगी के खुले में शौच अभियान को लेकर की टिप्पणी को अनुचित करार दिया है। साथ ही कहा कि लोकसेवक सर्विस रूल्स से बंधा होता है, वह किसी भी सरकारी नीति, योजना, कार्यक्रम की सार्वजनिक आलोचना नहीं कर सकता। उसे अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध हैं।
रस्तोगी पर हो कार्रवाई
उधर, रस्तोगी पर सरकार के कार्यक्रम की सार्वजनिक तौर पर आलोचना करने को लेकर कार्रवाई की बात भी उठने लगी है। दरअसल, जब बड़वानी में कलेक्टर रहते अजय गंगवार ने फेसबुक पर किसी की पोस्ट को शेयर किया था तो उन्हें सिर्फ कलेक्टरी से हाथ धोना पड़ा था, बल्कि कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था।
इसी तरह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जयललिता की जीत पर नरसिंहपुर कलेक्टर सिबि चक्रवर्ती ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। इसके बाद उनसे भी जवाब-तलब किया गया था और कुछ दिनों बाद उन्हें पद से हटा दिया था।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।