मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 7 अप्रैल को लगेगा अंत्योदय मेला

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में अगले माह 7 अप्रैल को जिला स्तरीय अंत्योदय मेला प्रस्तावित है। अंत्योदय मेले में मुख्यमंत्री सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता वितरित करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी अंत्योदय मेले में होगा। नगरीय क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की योजना की शुरूआत भी मुख्यमंत्री द्वारा अंत्योदय मेले में की जायेगी। सभी संबंधित विभाग समय-सीमा में अंत्योदय मेले की तैयारियाँ सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री राहुल जैन ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए।
   मंगलवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी विभाग लाभान्वित कराए जाने वाले हितग्राहियों की सूची जल्द से जल्द जिला पंचायत कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी भूमि पर बनी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की नीति बनाई है। सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिये निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार सभी नगरीय निकाय जल्द से जल्द कार्रवाई पूर्ण करें। 
   असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभान्वित कराने के लिये शुरू की गई नई योजना को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने पर भी कलेक्टर ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन करने के लिये सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों में 24 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही 21 मार्च को आयोजित होने जा रही विशेष ग्राम सभाओं में भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इन ग्राम सभाओं में भावांतर भुगतान योजना के बारे में भी किसानों को जरूर बतायें। 
   कलेक्टर ने जलाभिषेक अभियान एवं हरियाली महोत्सव की विभागवार कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा जलाभिषेक अभियान के तहत हर गाँव में नई जल संरचना के निर्माण अथवा जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया जाए। श्रमदान व जनभागीदारी के जरिए यह काम अंजाम दिए जाएँ। सरकार की योजनाओं के तहत शेष सहरिया परिवारों के खाते में पेंशन राशि पहुँचाने पर कलेक्टर ने विशेष बल दिया। बैठक में बताया गया कि जिले में चिन्हित किए गए 8 हजार 682 सहरिया परिवारों में से 6 हजार 463 परिवारों के खातों में एक हजार रूपए के मान से पेंशन जमा करा दी गई है। कलेक्टर ने जिले में स्थापित हो रहे सभी 59 गेहूँ खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिये पर्याप्त बुनियादी सुविधायें जुटाने और खरीदी केन्द्रों के पहुँच मार्ग दुरूस्त कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।  
   बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिनेश श्रीवास्तव व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 
सीएमएचओ व बीएमओ से अर्थदण्ड वसूलने की कार्रवाई करें 
   जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान में हो रही देरी पर कलेक्टर श्री राहुल जैन ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोक सेवा गारंटी कानून के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा घाटीगाँव के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अर्थदण्ड वसूलने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More