RBI का खुलासा: बैंकों में जमा है हजारों करोड़ की बेनामी रकम, बड़ा फैसला ले सकती है सरकार

इंदौर. भारत के बैंकों में गड़बड़ी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि बैंकों में कुल जमा रकम का केवल 30 फीसदी पैसा ही सुरक्षित है। अब आरबीआई ने एक और खुलासा किया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक देश के 64 बैंकों में 11,302 करोड़ रुपए की रकम का कोई दावेदार नहीं है। खासकर चौंकाने वाली बात ये है कि इस रकम में कुल 3 करोड़ खाते शामिल हैं।

रिजर्व बैंक ने अभी तक अपने खुलासे में बैंक और शहरों के नाम नहीं बताएं हैं पर सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश से कई शहरों के बैंकों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। जिसमें इंदौर के भी बैंक जो आरबीआई के तहत आते हैं उनके नाम शामिल हैं। यह खबर इंदौरवासियों के लिए काफी नुकसानदायी साबित हो सकती हैं। और यह भी कि इस रकम को हकदार होगा कौन।

बेनामी रकम की बात की करें तो देश के दो बड़े सरकारी बैंकों के पास इस रकम का सबसे बड़ा हिस्सा है। भारतीय स्टेट बैंक में करीब 1262 करोड़ की रकम का कोई दावेदार नहीं है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक के पास भी 1250 करोड़ रुपए की रकम का कोई मालिक नहीं है।

अन्य सरकारी बैंकों में कुल मिलाकर 7,040 करोड़ रुपये ऐसे हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है। हालांकि यह रकम पूरे भारत में बैंकों में जमा 100 लाख करोड़ रुपयों का एक छोटा सा भाग ही है। दरअसल सभी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को हर कैलेंडर ईयर के खत्म होने के 30 दिनों भीतर अपने खाताधारकों की जानकारी देनी होती है। जिनका 10 साल से कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है।

ऐसा नहीं है कि केवल सरकारी बैंक में ही ऐसी रकम पड़ी हुई है। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई समेत कई ऐसे निजी बैंक भी है जहां 1416 करोड़ की राशि है जिनका कोई दावेदार नहीं है। प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा आईसीआईसीआई के पास 476 करोड़ और कोटक महिंद्रा बैंक के पास 151 करोड़ रुपये की रकम ऐसी जमा है जिसका कोई दावेदार नहीं है। इससे पहले आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर के सभी बैंकों में करीब 103 लाख करोड़ रुपए जमा है। जिसमें से केवल 30 लाख करोड़ की रकम ही सुरक्षित है। ऐसे में अगर देश के कुछ और डूब जाते हैं तो जमाकर्ताओं को केवल 30 लाख करोड़ की रकम ही मिल पाएगी। रिजर्व बैंक की इस रिपोर्ट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस बेनामी पैसे पर बड़ा फैसला ले सकती है।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More