होशंगाबाद। प्रदेश में अब मुख्यमंत्री सरोवर योजना शुरू होगी जिसके जरिए जन सहयोग से तालाब बनाने का प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा नर्मदा और 300 से ज्यादा सहायक नदियों और तालाबों के संरक्षित किया जाएगा। ये घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांचवे नदी महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर की। होशंगाबाद के बांद्राभान गांव में 2 दिनी नदी महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश सोनी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उपस्थित जनसुमदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सरोवर योजना लाएगी जिसके जरिए नर्मदा और अन्य नदियों के विकल्प के तौर पर तालाबों का निर्माण किया जाएगा। सरकार इसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके अलावा 300 से ज्यादा सहायक नदियों और तालाबों को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। प्रदेश के विकास के लिए मां नर्मदा को समृद्ध बनाया जाएगा। इतना ही नहीं नर्मदा की जलधार नदी के तट पर फिर वृहद पौधरोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण के अलावा ज्यादा से ज्यादा तालाबों का निर्माण किया जाएगा जिससे नदियों के जलस्तर बढ़े। सीएम ने कहा कि पिछले साल नर्मदा किनारे 6 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए थे जिनमें से 80 फीसदी जीवित है। इसी तरह का वृहद पौधरोपण इस बार भी किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पानी की कमी भारत की सबसे बड़ी समस्या है। पानी की कमी का समाधान हमारी नदियों के संरक्षण में ही निहित है। उन्होंने कहा कि नदी का संबंध केवल पानी से नहीं है बल्कि नदियोंं का प्रभाव उसके प्रवाह के आसपास बसे लोगों, जीव-जंतु और जानवरों के जीवन यापन से जुड़ा है।
उन्होंने ये भी कहा कि जल, जंगल, जमीन का सही उपयोग नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि पानी की कमी का सबसे बड़ा कारण है कि पानी के नियोजन की कमी। देश का 70 फीसदी से ज्यादा पानी समुद्र में मिल जाता है। इसलिए पानी के नियोजन के लिए सही प्लानिंग जरूरी है। हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। साढ़े 8 लाख करोड़ के 30 प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं, जबकि अब भी कई करोड़ों के प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं।
गढ़करी ने कहा कि भारत की नदियों का पानी पाकिस्तान में बह रहा है। जिस पानी पर देश का अधिकार है उस पर कोई नहीं बोलता है, लेकिन पानी के लिए ही अपने देश के राज्य आपस में लड़ रहे हैं। ये पानी के गलत नियोजन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
आरएसएस के सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने भी प्राकृतिक स्रोत्रों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समस्या केवल जल, जंगल और जमीन की नहीं है, बल्कि हवा, पर्यावरण की शुद्धता की भी है। इसके लिए नदियों का संरक्षण जरूरी है। ये वैश्विक समस्या है और इस पर वैसे ही वृहद स्तर पर काम करने की जरूरत है। खेती में केमिकल के उपयोग ने जमीनों को बंजर बना दिया है। इस पर लगाम लगनी चाहिए। इसलिए वृहद प्रयास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विकास और आधुनिक तकनीक के प्रयास केवल मानव को आधार मानकर ही किए जा रहे हैं, जबकि इनमें पेड़-पौधे, नदी, जल, जमीन, वन्यजीव, जीव-जन्तुओं के बारे में विचार नहीं किया जा रहा। इसलिए ये असंतुलन पैदा हो रहा है।
सभी अतिथियों ने इस मौके पर दिवंगत मंत्री अनिल माधव दवे और नर्मदा सहित अन्य नदियों के लिए किए उनके प्रयासों को याद किया।
आयोजन स्थल पर तैयार हुए कुटीर
नदी महोत्सव में बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन, बैठक और आवास से लेकर सुरक्षा एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं का भी विशेष रूप से इंतजाम किया गया है। दो दिवसीय नदी महोत्सव कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के बाद 4 समानंतर सत्र आयोजित हो रहे हैं। इस बार के विशेष विषय पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
समानान्तर चर्चा का होगा सत्र
समानान्तर चर्चा (समग्र सत्र) में मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती जी सहित समानान्तर सत्र के अध्यक्षगण क्रमशः भारती ठाकुर, श्रीनिवास मूर्ति , अजय झा , डॉ अनिर्बन गांगुली उपस्थित रहेंगे। 17 मार्च को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर , विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार उपस्थित रहेंगे एवं इस समापन सत्र की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा करेंगे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।