भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ में कहा कि कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए भोपाल में 100 सीटर हॉस्टल बनाया गया है। सरकार पीपीपी मोड पर प्राइवेट हॉस्टल भी किराए पर लेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के लिए मुख्यमंत्री महिला कोष बनाने, उच्च और जिला न्यायालयों के शासकीय अधिवक्ताओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयास किए जाएंगे।
बसों में कागज के थैले रखने के निर्देश
भोपाल के राघव सिंह ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों में कागज के थैले रखवाने, गुमटियों और हॉकर्स के पास डस्टबिन रखवाने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री ने यह सुझाव मानते हुए बस ऑपरेटरों को निर्देश देने को कहा है।
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए जागृति अभियान के सुझाव भी सीएम ने मान्य किया।
विधानसभा में सवाल लगा तो अफसर को थमाई चार्जशीट
स्वास्थ्यकर्मी भर्ती फर्जीवाड़े के जिम्मेदार अफसर को स्वास्थ्य विभाग दो साल तक बचाता रहा। मामला विधानसभा पहुंचा तो विभाग ने चार्जशीट जारी कर दी।
दतिया जिले के तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. राधेश्याम गुप्ता के कार्यकाल में 112 स्वास्थ्य कर्मचारियों को फर्जी तरीके से भर्ती किया था। इसका खुलासा 2016 में हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चालान भी पेश की थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. गुप्ता को महज नोटिस देकर मामला दबा दिया।
कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने विधानसभा में सवाल लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी, तब 20 फरवरी को आनन-फानन में डॉ. गुप्ता को चार्जशीट जारी की गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने नौ मार्च को सदन में दी।
संदिग्ध भर्ती में 2010 में महेंद्र सिंह भदौरिया का नाम सामने आया। पुलिस जांच के समानांतर स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह तथ्य आया था कि गड़बड़ी 2008 से की जा रही थी।
माइनिंग अफसरों को लेनी होगी पर्यावरण स्वीकृति
पंचायतों की रेत खदानों की पर्यावरण स्वीकृति और प्लान बनाने का काम खनिज विभाग को सौंपा गया है। पंचायतों ने 821 खदानों में से करीब 80 खदानें शुरू कर दी हैं। ये खदानें पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल में हैं।
प्रदेश में वर्ष 2013 में करीब 1500 खदानें चिह्नित की गई थी।
500 खदानों में पर्याप्त रेत नहीं होने के कारण इन्हें नीलाम नहीं किया गया था। नीलाम की गई 956 खदानों में से 445 खदानों को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल पाई है। इसमें नर्मदा नदी की 87 और अन्य नदियों की 358 खदानें हैं।
सरकार को 2017 में रेत खनन से 240 करोड़ का राजस्व मिला था। इस वर्ष 400 करोड़ रुपए के व्यवसाय की संभावना खनिज अधिकारियों ने बताई थी, लेकिन पंचायतों को रेत खनिज मिलने से 50 करोड़ रुपए भी मिलना मुश्किल लग रहा है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।