राज्यसभा चुनाव: बीजेपी से थावरचंद, धर्मेंद्र, अजय प्रताप और कैलाश ने भरा नामांकन

भोपाल। राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा के प्रत्याशी थावरचंद्र गहलोत, धर्मेन्द्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी ने सोमवार को विधानसभा में नामांकन दाखिल कर दिया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी राजमणि पटेल ने भी अपना नामांकन भर दिया। बीजेपी के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत मंत्री एवं विधायक शामिल रहे।

-इसके पहले चारों नेताओं ने सीएम शिवराज से सीएम हाउस में मुलाकात की, इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय गए और वहां से विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

भाजपा ने रात घोषित किए थे शेष दो प्रत्याशी
-इससे पहले, रविवार को देर रात भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा के शेष दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। इसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं कार्यालय मंत्री अजय प्रताप सिंह और नरसिंहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष व मीसाबंदी संघ के राष्टीय अध्यक्ष कैलाश सोनी को शेष दो सीटों से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले भाजपा हाईकमान 7 मार्च को केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत एवं धर्मेन्द्र प्रधान को मप्र से राज्यसभा भेजे जाने का ऐलान कर चुका है।

इसलिए लगी इन दो नामों पर मुहर
-भाजपा हाईकमान ने दोनों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान आज राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों पर दिनभर चली बैठक के बाद लिया है। कैलाश सोनी का नाम संघ की तरफ से आगे बढ़ाया है। नागपुर में भाजपा अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में सोनी का नाम राज्यसभा के लिए दिया गया था। इसी तरह अजय प्रताप सिंह के नाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे बढ़ाया है।

-अजय प्रताप सिंह के लिए मप्र भाजपा की ओर से भाजपा आलाकमान को तर्क दिए गए कि सिंह विंध्य में पार्टी के बड़े नेता है। अजय प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजे जाने से भाजपा को अगले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में फायदा होगा। विंध्य में कांग्रेस के अजय सिंह का काफी प्रभाव है।

कांग्रेस ने बनाया राजमणि पटेल को प्रत्याशी
-कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व मंत्री राजमणि पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। वह सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस की ओर से राजमणि पटेल के नाम की घोषणा ने कई लोगों को चौंकाया भी है, लेकिन राजभर पटेल के नाम की घोषणा से विंध्य के लोगों में खुशी की लहर है। राजभर पटेल रीवा जिले के सिरमौर से चार बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके हैं। मध्यप्रदेश में जमीन जुड़े नेता के तौर पर इनकी पहचान है, इन्हें पार्टी का समर्पित नेता माना जाता है।

पांच सीटों पर 23 मार्च को मतदान...

-प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को मतदान होना है। भाजपा ने चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवार का एलान किया है, जबकि शेष एक सीट के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता राजमणि पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पांच सीट के लिए पांच उम्मीदवारों के होने से बहुत कम संभावना है कि चुनाव के लिए मतदान हो। सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More