वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि हीरापुर के पूर्व राजा हिरदेशाह जूदेव लोधी के वंशज कौशलेन्द्र सिंह जूदेव लोधी की उनके पूर्वजों के समय से चले आ रहे आधिपत्य की 100 एकड़ जमीन उनके नाम करें। इसके अलावा, सिंह ने मोदी एवं चौहान ने अनुरोध किया कि वे हीरागढ़ के शहीद हिरदेशाह की स्मृति में ग्राम हीरापुर में स्तंभ लगवाने एवं राजा हिरदेशाह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में जोड़ने हेतु उचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।
सिंह ने सात फरवरी को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा, ‘‘मेरा आपसे अनुरोध है कि हीरागढ़ स्टेट जिसे वर्तमान में हीरापुर नाम से जाना जाता है, के राजा कौशलेन्द्र सिंह जूदेव के उनके पूर्वजों के समय से चले आ रहे आधिपत्य की 100 एकड़ जमीन उनके नाम करने, हीरागढ़ के शहीद हिरदेशाह की स्मृति में ग्राम हीरापुर में स्तंभ लगवाने एवं राजा हिरदेशाह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में जोड़ने हेतु उचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।’ इसमें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत हीरापुर (ब्रिटिश शासनकाल में हीरागढ़ स्टेट) के राजाओं की 1857 की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 1857 से पहले हीरागढ़ एक स्वतंत्र रियासत थी, जिसके राजा हिरदेशाह जूदेव लोधी ने अंग्रेजों के खिलाफ 1842 से संघर्ष प्रारंभ कर दिया था, जो 1857 में उनके शहीद होने तक जारी रहा। सिंह ने कहा कि उनके शहीद होने के बाद उनकी रियासत की समस्त संपत्तियों को ब्रिटिश सरकार ने राजसात कर लिया और किले को आग लगा दी गई।
उन्होंने कहा कि हीरागढ़ रियासत का 19वीं शताब्दी के इतिहास में, ब्रिटिश कालीन नरसिंहपुर जिले के गजेटियर में उल्लेख है तथा राज्य पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय में इसके काफी प्रमाण मौजूद हैं। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा ‘हीरापुर के हिरदेशाह’ तथा ‘1857 की क्रांतिझ्रसागर एवं नर्मदा क्षेत्र’ पुस्तकों का प्रकाशन भी किया गया है, जिसमें हीरागढ़ स्टेट के राजाओं का संघर्ष और उनकी संपत्तियों को राजसात करने के प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत प्रकाशन विभाग द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक ‘हूज हू आॅफ इंडियन मारटर्स’ में भी पृष्ठ क्रमांक 91 पर राजा मेहरबान सिंह एवं राज हिरदेशाह का स्पष्ट उल्लेख है। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी इस बात को स्वीकार करती है कि हीरागढ़ के राजा हिरदेशाह ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ‘महाकौशल’ क्षेत्र को संगठित कर अंग्रेजों का मुकाबला किया। 25 मार्च 2017 को तहसीलदार नरसिंहपुर द्वारा कलेक्टर नरसिंहपुर को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट करते हुए लिखा है कि राजा हिरदेशाह की संपत्तियों को राजसात किया गया था तथा आज उसी वंश के वंशज कौशलेन्द्र सिंह जूदेव लोधी भूमिहीन हैं। यद्यपि पूर्वजों की 100 एकड़ भूमि पर आज भी इनका कब्जा है, जिसे मध्यप्रदेश सरकार अवैध मानती है तथा समय-समय पर इन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि इनके पूर्वजों के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान को मध्यप्रदेश सरकार स्वीकार तो करती है, लेकिन उन्हें न तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दर्जा दिया गया है और न ही उनके वारिसों को किसी प्रकार को कोई सम्मान या सुविधाएं दी गई हैं। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैलाशनाथ काटजू ने 15 अगस्त 1957 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 एकड़ जमीन राजा हिरदेशाह के वंशज और उनकी विरासत के उत्तराधिकारियों के नाम करने की सार्वजनिक घोषणा की थी, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हुई है। राजा कौशलेन्द्र सिंह जूदेव लोधी स्वातन्त्रय वीर और शहीद राजा हिरदेशाह के वंशज तथा उनकी विरासत के एकमात्र उत्तराधिकारी हैं तथा उक्त भूमि अपने नाम दर्ज करने के लिए बरसों से निवेदन करते आ रहे हैं।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।