भोपाल । साल 2012 में मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के जरिए अनुबंध पर ग्रेड- शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को राज्य सरकार के तत्कालीन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, उनके विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) और 85 अन्य के खिलाफ नया आरोप-पत्र दायर किया।
अधिकारियों ने बताया कि भोपाल की विशेष अदालत में दायर आरोप-पत्र में व्यापमं के तत्कालीन नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, व्यापमं के तत्कालीन प्रधान सिस्टम एनालिस्ट नितिन मोङ्क्षहद्रा, 72 अभ्यर्थियों , व्यापमं के दो अन्य कर्मियों, शर्मा और 11 बिचौलियों को नामजद किया गया है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में तत्कालीन तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री शर्मा के ओएसडी ओ पी शुक्ला को भी नामजद किया गया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि मोङ्क्षहद्रा और त्रिवेदी ने अनुबंध पर ग्रेड-शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंकों को बढ़ाने में मदद की।
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पाया कि शर्मा ने त्रिवेदी को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त कर दिया जबकि वह इस अहम पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में शामिल थे ही नहीं। अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेदी ने मोङ्क्षहद्रा के जरिए अभ्यर्थियों के अंकों में हेरफेर करके यह एहसान चुकाया। उन्होंने अंकों में हेरफेर इस तरह की जिससे अभ्यर्थियों का चयन तय हो जाए। अभ्यर्थियों की ओर से भरी गई ओएमआर शीटों की फॉरेंसिक जांच में पता चला कि आरोपी अभ्यॢथयों के असल अंक नतीजों में दिख रहे उनके अंकों से काफी कम थे।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बदले गए अंक-पत्रों का ब्योरा मोङ्क्षहद्रा के लैपटॉप से बरामद कर लिया है। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘जांच में खुलासा हुआ कि लोक सेवक और अन्य निजी लोगों ने अभ्यॢथयों के क्रमांक, फार्म संख्या आदि से परीक्षा का ब्योरा कथित तौर पर इक_ा किया और वह ब्योरा व्यापमं के प्रधान सिस्टम एनालिस्ट को मुहैया करा दिया।’’
उन्होंने कहा कि उक्त प्रधान सिस्टम एनालिस्ट द्वारा प्राप्त किए गए परीक्षा के ब्योरे को कंप्यूटर पर एक डिजिटल फाइल में कथित तौर पर डाला गया, जिसमें अभ्यॢथयों का पूरा ब्योरा और उन्हें प्रायोजित करने वाले बिचौलियों की जानकारी थी। अधिकारी ने कहा कि नतीजे घोषित होने से ठीक पहले तत्कालीन प्रधान सिस्टम एनालिस्ट ने उन उम्मीदवारों के बाबत एक अन्य डेटाबेस तैयार किया जिनके अंक उसे बढ़ाने थे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।