कहानी उस मां की, जिसके जज्बे से टकराकर टूट गया देश का कानून

यह कहानी एक ऐसी मां की है, जिसके जज्बे से टकराकर देश का कानून टूट गया  और बदल गए पासपोर्ट से जुड़े नियम-कायदे। बात हो रही है मुंबई की रहने वालीं जारिया पटानी की। जिनके संघर्षों की दास्तां पढ़कर हर महिला को अपने हक के लिए लड़ाई छेड़ने की प्रेरणा मिलेगी।   जारिया की कोशिश से कौन से कानून टूटा और पासपोर्ट का कौन सा नियम बदला, यह जानने से पहले हमें इस महिला के संघर्ष की कहानी जाननी चाहिए।  बात कई बरस पहले की है, जब जारिया महज 19 साल की थी और मुंबई में रहती थी। जारिया का परिवार जिस बिल्डिंग में रहता था, उसी में एक लड़का भी रहता था, जिसकी उम्र तब जारिया से सात साल ज्यादा थी। एक दिन वो लड़का जारिया के कॉलेज पहुंचता है और क्लास खत्म होने पर उन्हें किसी रेस्टोरेंट में चलकर कॉफी पीने की फरमाइश रखता है। काफी संकोच के बाद जारिया हां कहती हैं और फिर दोनों के बीच लंबी बातचीत होती है। पहली मुलाकात में ही जारिया लड़के को अपना दिल दे बैठती है। बात शादी की आती है तो फिर सात साल बड़े लड़के से शादी करने में जारिया को कोई हिचक नहीं हुई। जारिया जिसे सपनों का राजकुमार समझती थीं, वह कुछ और निकला। इस कहानी से यह भी सीख मिलती है कि कम समय में ही बिना पूरी तरह से जांचे-परखे शादी करना कितने बड़े संकट को न्यौता देना है।  हनीमून के समय से ही जारिया को अपने साथ गलत महसूस होने लगा। लड़के की आदतें उसको लेकर बदलने लगीं और वह रुखा व्यवहार करने लगा। जरूरत से ज्यादा लड़का असुरक्षा की भावना से ग्रसित होने लगा। वह किसी से बात करने पर भी जारिया को बुरी तरह झिड़क देता यहां तक खाने और पहनने पर भी तमाम बंदिशे लगाने लगा।

जारिया के मुताबिक एक बार वे लोग लंदन गए तो वहां ठंड में भी पति ने जैकेट नहीं पहनने दिया और कहा कि सिर्फ सलवार सूट में ही रहो। दुबई में उसने जारिया को गर्मी में भी अपनी जिद के चलते एसी नहीं चलाने दिया। यही नहीं तेज रफ्तार से कार चलाकर डराने की कोशिश की। गर्भवती होने के बाद भी पति का जुल्म नहीं थमा। इस बीच जारिया मुंबई आई तो संबंध और खराब हो गए। पहले तो पति ने पेट में पल रहे बच्चे की कस्टडी के लिए लीगल नोटिस भेज दिया। 2012 में जारिया का पति से तलाक तो हो गया मगर गुजारा भत्ता नहीं मिला। फिर जारिया ने अपने लॉजिस्टिक्स के फेमिली बिजनेस में जोड़कर कड़वी यादों को भुलाने की कोशिश की।

शादी के बाद छूटे फोटोग्राफी के पैशन को फिर से जीना शुरू किया। इस बीच बेटे मुहम्मद का जन्म हुआ तो जारिया ने बेटे को ही दुनिया समझकर उसी के लिए जीना शुरू किया। बाद में वीजा के लिए बेटे मुहम्मद का पासपोर्ट बनना था। पासपोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पर मुहम्मद के पिता के दस्तख्वत होने जरूरी थे। इसको लेकर सैकड़ों पर बार जारिया ने पासपोर्ट कार्यालय का चक्कर लगाया, मगर कोई लाभ नहीं हुआ। फिर सुप्रीम कोर्ट के एक दिशा निर्देश जिसमें सिंगल मदर भी बच्चे की अभिभावक हो सकती है का हवाला देते हुए जारिया ने विदेश मंत्री सुषम स्वराज को ट्वीट किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तत्काल मंत्रालय को यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद पासपोर्ट के नियम-कायदों में बदलाव हुआ। जिसके बाद अब पासपोर्ट आवेदन में माता-पिता में से किसी एक के नाम से भी बेटे-बेटी का पासपोर्ट बन सकता है।

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More