Padmaavat Box Office Collection Day 1: संजय लीला भंसाली की पद्मावत’ ने पहले दिन की इतनी कमाई…

Padmaavati Movie Box Office Collection: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को गुरुवार के दिन रिलीज की गई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावत’ दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म में रणवीर की अदाकारी की तारीफ चारों तरफ हो रही है। अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर की डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है। दीपिका फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका में हैं। फिल्म में सबसे ज्यादा रणवीर सिंह की भूमिका की चर्चा हो रही है।

दीपिका फिल्म में सिर से लेकर पांव तक ढकी नजर आ रही हैं, वहीं सिर्फ आंखों के जरिए दीपिका अपनी बात दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब हुई हैं। शाहिद की एक्टिंग में दर्शकों ने राजपूतों वाला धैर्य और साहस मेहसूस किया। शाहिद ने फिल्म में काबिल-ए-तारीफ काम काम किया है। इस फिल्म के दर्शकों को पद्मावत का बेसब्री से इंतजार था। करणी सेना फिल्म का विरोध करती रही और धमकाती रही। लेकिन फिल्म रिलीज होते के साथ ही दर्शक फिल्म देखने थिएटर्स में जा पहुंचे। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि करणी सेना के विरोध के चलते फिल्म को काफी करीब 60 से 70 करोड़ का नुकसान भी हो सकता है लेकिन हाल ही तरण आदर्श के ट्वीट को देखकर लगता है कि फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। 26 जनवरी को तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया फिल्म ने अब तक 30 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने ‘ट्वीट कर बताया कि इस फिल्म ने गुरुवार को इंटरनेशनल मार्किट में कितनी कमाई की। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने करीब 1.88 करोड़, न्यूजीलैंड में 29.99 लाख, और यूके में फिल्म ने 88.08 लाख रुपए कमाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म का गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। पीवीआर सिनेमाज, आईनॉक्स, कार्निवाल सिनेमाज, सिनेपोलिस में फिल्म देखने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। हालांकि, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हिंसात्मक प्रदर्शन होने के चलते फिल्म असफल रही। Viacom18 Motion Pictures के को प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक एक मिलियन लोगों से ज्यादा भारतीयों ने फिल्म देखी। पद्मावत 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। वहीं 1200 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू किया गया था। इसके चलते फिल्म ने बुधवार को 5 करोड़ रुपए कमाए।

माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले दिन में करीबन 20 करोड़ रुपए कमाने में सफल हो सकती है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि सिर्फ प्रीव्‍यू पेड के जरिए ही दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की फिल्‍म पद्मावत ने 5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म पब्लिक को तो खूब पसंद आ रही है। वहीं फिल्म क्रिटिक्स की पद्मावत को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

किसी ने फिल्म को 1.5 रेटिंग दी है, किसी ने 3.5, तो किसी ने फिल्म को 4.5 रेटिंग दी है। कहा ये भी जा रहा है कि वीकेंड आते-आते संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 100 करोड़ रूपए जुटा सकती है। यानी अपने ओपनिंग वीकेंड में फिल्म पद्मावत 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

बॉलीवुड के कई सितारों नें फिल्म की खूब सराहना की। नील नितिन मुकेश ने तो अपने ट्वीट में संजय लीला भंसाली को हिंदी सिनेमा का भगवान बता दिया। इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी फिल्म देखने के बाद दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली की फिल्म और उनके कामों की तारीफें की हैं। आलिया अपने पहले ट्वीट में रणवीर सिंह की तारीफ करती हैं। आलिया लिखती हैं, ‘रणवीर सिंह तुम बहुत शानदार हो। तुमने ये कैसे किया? कमाल कर दिया। पद्मावत पूरी तरह से जादू से भरी है।’

फिल्म में दीपिका की तारीफ करते हुए आलिया ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘DP कोई इंसान इतना खूबसूरत कैसे दिख सकता है? सबसे ज्यादा दिलकश थी तुम्हारी स्ट्रेंथ और तुम्हारी आंखें। जिन्होंने फिल्म में कमाल कर दिया।’

शाहिद के लिए आलिया लिखती हैं, ‘ और आखिर में शाहिद मेरे दोस्त तुम हर कैरेक्टर को इतनी शिद्दत से निभाते हो और हमेशा मुझे हैरान कर देते हो। फिल्म में तुम्हारे कई सीन जिन्होंने मुझे हैरान कर दिया। ‘

आलिया ने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए भी एक ट्वीट लिखा। इस ट्वीट में आलिया लिखती हैं, ‘संजय सर, आपने कमाल कर दिया। आपने हमें एक दुनिया दे दी है। आपके दूसरे मैजिक के लिए इंतजार लंबा हो रहा है। इस एक्पीरियंस को देने के लिए शुक्रिया।’

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More