एमपी निकाय चुनाव में कड़ा संघर्ष, 9 में BJP, 8 में कांग्रेस जीती

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव और उपचुनाव में भाजपा पुराने चुनावों जैसी सफलता दोहराने में नाकाम रही है. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ के अलावा धार और बड़वानी में भी कांग्रेस को खासी सफलता मिली है.

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई. मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये गये हैं. मतदान 17 जनवरी को हुआ था.

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के पहले दौर में कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों को पीछे छोड़कर नवरत्नी शुक्ला ने बढ़त बना ली है. दूसरे दौर में बढ़त के साथ ही नवरत्नी शुक्ल ने निर्णायक बढ़त हासिल कर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए है.

लाइव अपडेट्स:
-राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किए नतीजे

-9 निकायों में BJP, 8 में कांग्रेस और एक निकाय पर निर्दलीय ने की जीत हासिल
-बड़वानी में अभी नतीजों का इंतज़ार
-धार: चुनाव प्रचार के दौरान मतदाता द्वारा जूतों की माला पहनाए जाने वाले भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा ने नतीजों में परचम लहरा दिया है
-देवास में भी भाजपा को लगा झटका, राइट तो रिकॉल में हारीं उम्मीदवार
-अनूपपुर में हारी भाजपा, निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी
-राघौगढ़: अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आरती महेंद्र शर्मा ने दर्ज की जीत. आरती शर्मा ने 5 हजार 612 वोट से भाजपा की माया अग्रवाल को हराया
-मंडला में हारी भाजपा, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीतीं
-भिंड: बहुजन समाज पार्टी ने अपना परचम लहराया. खाली कुर्सी भरी कुर्सी के चुनाव मे अध्यक्ष संगीता सुदीप यादव की हुई विजय
-दिग्विजय के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है
खंडवा: ओंकारेश्वर नगर परिषद चुनाव, अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह 990 वोट से आगे, 15 वार्डों में भाजपा के 6 पार्षद, कांग्रेस के 2 उम्मीदवार जीते.
मनावर से कांग्रेस उम्मीदवार संगीता पाटीदार 200 से अधिक मतों से आगे
डही में बीजेपी उम्मीदवार कैलाश कन्नौज जीते.
धरमपुरी से कांग्रेस उम्मीदवार शब्बीर पहलवान आगे
राजगढ़ से कांग्रेस की जीत लगभग तय
राजगढ़ की खिलचीपुर अपडेट: दूसरे राउंड की गिनती के बाद भरी कुर्सी 179 मतों से आगे, चुनाव रोमांचक मोड़ पर, निर्णायक तीसरे राउंड में होगा जीत हार का फैसला।
भिंड, अटेर विधानसभा के वार्ड क्र. 25 में हुए जनपद सदस्य के चुनाव में पूजा नरवरिया 200 वोट से विजयी.
गुना: राघौगढ़ नगरपालिका चुनाव, पहला राउंड समाप्त –
-6 वार्डों के नतीजे घोषित,
-नगरपालिका उपाध्यक्ष कांग्रेस के पुरुषोत्तम पूरी गोस्वामी चुनाव हारे,
-वार्ड 21 से भाजपा के अमर सिंह लोधा चुनाव जीते,
-वार्ड क्र 18 से कांग्रेस की गायत्री ओझा जीतीं,
-वार्ड क्र 19 से कांग्रेस की अनीता नामदेव जीतीं,
-वार्ड 20 से कांग्रेस की गीता राजपूत जीती,
-वार्ड क्र 12 से कांग्रेस की गुड्डी बाई मीना,
-वार्ड क्र 4 से कांग्रेस के गौरव राजपूत जोते

-नगरीय निकाय चुनाव में धार के कुक्षी से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बीजेपी के मुकाम सिंह किराड़े को बढ़त.
-डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा को 23 और कांग्रेस उम्मीदवार को 15 वोट. एक वोट निर्दलीय के खाते में गया.

-धार जिले के डही से भाजपा के कैलाश कन्नौज आगे

मतगणना धार जिले में नगर पालिका परिषद धार, मनावर और पीथमपुर नगर परिषद सरदारपुर, राजगढ़, धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी और डही, बड़वानी जिले में नगर पालिका परिषद बड़वानी, सेंधवा नगर परिषद पानसेमल, खेतिया, पलसूद, अंजड़ और राजपुर, खंडवा जिले में ओंकारेश्वर नगर परिषद, गुना जिले में राघौगढ़, विजयपुर और अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद के लिए मतगणना हो रही है.

भिंड जिले की नगर परिषद अकोड़ा, देवास जिले की नगर परिषद करनावद और राजगढ़ जिले की नगर परिषद खिलचीपुर में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के लिये हुये मतदान की भी मतगणना हो रही है.

रीवा जिले की नगर परिषद सेमरिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना न्यायालय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में रोक दी गयी है.

सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 27, बालाघाट नगर पालिका परिषद मलाज खण्ड के वार्ड क्रमांक 24,25,26, बैतूल नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड क्रमांक 15, मंडला नगर परिषद निवास वार्ड 14,15, सीधी के चुरहट वार्ड 3, सागर के शाहगढ़ वार्ड 10, सतना के नागोद वार्ड 4, छतरपुर के चंदला वार्ड 9, झाबुआ के मेघनगर वार्ड 4 और दमोह के नगर परिषद पथरिया के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद के लिए भी मतगणना हो रही है.

इसके साथ ही 7,035 पंच, 168 सरपंच, 17 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य के लिये भी मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है.

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More