बिहार में बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में चार करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की योजना है। सरकार का दावा है कि यह अनोखी मानव श्रृंखला 13,654 किलोमीटर लंबी होगी। इस मानव श्रृंखला का मुख्य बिंदु पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान होगा जहां से यह राज्य की सीमाओं तक अटूट रूप से जाएगी। इस मानव श्रृंखला की तस्वीर और वीडियोग्राफी 40 ड्रोन कैमरे करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दावा है कि यह मानव श्रृंखला विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। नीतीश के इस अभियान को जहां सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दलों का साथ मिला है वहीं विपक्षी पार्टियां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने इस मानव श्रृंखला से खुद को किनारे कर लिया है।
पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने शुक्रवार को बताया कि जिले की आबादी का प्रत्येक चौथा व्यक्ति इस मानव श्रृंखला में शामिल होगा। पटना में यह श्रृंखला 588 किलोमीटर लंबी होगी। वहीं, रविवार को दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इस आधे घंटे के शो को प्रशासन और सरकार ‘सुपरहिट’ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इस दौरान कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था को रोक दिया जाएगा या फिर उसमें परिवर्तन किया जा रहा है।
जनशिक्षा निदेशक डॉ़ विनोदानंद झा ने कहा, “बेशक वर्ष 2017 में शराबबंदी के खिलाफ बनीं मानव श्रृंखला से यह श्रृंखला बड़ी होगी। 13,654 किलोमीटर में बनने वाली इस मानव श्रृंखला में चार करोड़ से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है। इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में 40 ड्रोनों द्वारा तस्वीर अैर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी तथा सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा इसस मौके पर एक वृत्तचित्र बनाने की योजना है।”
सरकार का दावा है कि यह मानव श्रृंखला सबसे बड़ी होगी और इसमें करोड़ों लोग अपनी भागीदारी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और ‘रूट लाइनिंग’ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मानव श्रृंखला में सत्ताधारी जद (यू) और भाजपा के लोग तो शामिल हो रहे हैं लेकिन राजद और कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली है, जिसे लेकर बिहार में इस ठंड के मौसम में भी राजनीति गर्म है। राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहते हैं, “नीतीश कुमार चोरी की हुई सरकार चला रहे हैं। अपने दानवी कृत्यों को छिपाने के लिए मानव श्रृंखला की आड़ ले रहे हैं।”
राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे का कहना है कि इस मानव श्रृंखला का कोई मतलब नहीं हैं। इससे बिहार के लोगों को कोई लाभ नहीं है। यही श्रृंखला अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बनाई जाती तब राजद जरूर शामिल होती। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी कहते हैं कि यह मानव श्रृंखला औचित्यहीन है। यह मुख्य मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद और कांग्रेस से इस मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील की थी। मोदी का कहना है कि पिछले वर्ष भाजपा विपक्ष में थी फिर भी शराबबंदी को लेकर बनी मानव श्रृंखला में भाग लिया था। यह मानव श्रंखला समाज से कुरीतियों को हटाने के लिए है, इस पर किसी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
इधर, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी कहते हैं कि इस मानव श्रृंखला को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह मानव श्रृंखला कीर्तिमान रचेगी और सामाजिक सुधार पूरे देश का मुद्दा बनेगा। गौरतलब है कि नीतीश कुमार अपने विकास कायरें की समीक्षा यात्रा के दौरान लोगों से इस श्रृंखला में शामिल होने की अपील करते रहे हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।