CSBC, Bihar Police Constable Result 2017: बिहार पुलिस में 9,900 सिपाही पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के नतीजों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और सभी को बेसब्री से नतीजों का ऐलान होने का इंतजार है। नतीजे घोषणा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि नतीजे जनवरी महीने में घोषित हो सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें हाल ही में बातचीत में एक अधिकारी ने कहा था कि नतीजों की घोषणा से संबंधित कोई भी जानकारी, सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल सबसे पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर मुहैया कराएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
9,900 सिपाही पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 और 22 अक्टूबर 2017 को हुई थी। परीक्षा हुए लगभग तीन महीने गुजर चुके हैं और अभी तक उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। वहीं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 दिसंबर के बाद से कोई नई अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। बहरहाल, उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे रेग्यूलर अपडेट्स चेक करते रहें। इसके साथ ही आपको फिजिकल टेस्ट की तैयारी पर भी ध्यान देना होगा। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एबिलिटी टेस्ट (PAT) क्वॉलिफाई करना होगा। इसमें 1.6km की दौड़, गोला फेंक (शॉटपुट) और ऊंची कूद (हाई जम्प) प्रतियोग्यता होगी।
फिजिकल एबिलिटी टेस्ट यानी PAT कुल 100 अंकों का होगा। 1.6km की दौड़ 50 अंकों की होगी। वहीं 25-25 अंकों की गोला फेंक और हाई जम्प प्रतियोगिता होगी। 1.6km की दौड़ को सबसे कम टाइम में पूरा करने वालों को तरजीह दी जाएगी। निर्धारित समय से कम में दौड़ पूरी करने वालों को अच्छे प्राप्त होंगे। 1.6km की दौड़ पूरी करने के लिए अधिकतम समय सीमा 6 मिनट है। वहीं जो उम्मीदवार इसे 5 मिनट में पूरा करेंगे उन्हें पूरे 50 अंक मिलेंगे। गोला फेंक राउंड में 16 पाउंड के गोले को न्यूनतम 16 फीट की दूरी तक फेंकना होगा। वहीं ऊंची कूद में न्यूनतम ऊंचाई 4 फीट फीट होगी। 5 फीट से ज्यादा की छलांग पर उम्मीदवार को पूरे 25 अंक मिलेंगे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।