देश में एक नहीं अनेक मत मतान्तर दिखाई देते है। ऐसे समय में आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा बताए गए अद्वैतवाद दर्शन में विश्व की समस्याओं का समाधन निहित है। इस आशय के विचार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में नगर में आयोजित जनसंवाद यात्रा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विश्व में आंतकवाद जैसी प्रवृतियों को समाप्त करने और सभी मत मतान्तरों को समाप्त कर शांति स्थापित करने की दिशा में शंकराचार्य का एकात्म दर्शन सही दिशा दे सकता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कि शंकराचार्य ने सभी सदियों को समाप्त करने का कार्य किया तथा समाज सुधार के लिए दो हजार वर्ष पूर्व जो कार्य किये वे अकल्पनीय है। उन्होंने पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण को जोड़ने का जो कार्य किया, वह अद्वितीय है। आज भी बद्रीनाथ मंदिर में दक्षिण भारत के नम्बूदिरी ब्राहम्ण पूजा करते है, यह देश को एक करने के लिए शंकराचार्य द्वारा देश की संस्कृति को जोड़ने का अभूतपूर्व प्रयास है। उन्होंने देश को ‘‘जियो और जीने दो’’ का दर्शन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ के माध्यम से सारी दुनिया को एक ही परिवार मानना, सभी प्राणियों को एक समान दर्जा देना शंकराचार्य की विशेषता थी। उन्होंने विश्व के कल्याण का आव्हान किया और कहा कि सभी मैं एक ही चेतना है। छोटे-बडे़ के बीच कोई भेद नहीं है। शंकराचार्य के प्रयासों से भारतीय संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है। हमें इस संस्कृति का संवर्धन कर उसकी रक्षा करनी चाहिएं मुख्यमंत्री ने कहा कि शंकराचार्य भगवान शंकर के अवतार थे। मात्र 32 वर्ष की आयु में संसार का त्याग करने वाले शंकराचार्य आज भी हमारे प्रेरणा स्त्रोत है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे सभी त्यौहार समाज के सभी वर्गो के साथ मनाकर एकात्म यात्रा के मूल स्वरूप को सार्थक करेंगे तथा जीव, जगत और जगदीश मूलभूत एकात्म भाव को आत्मसात कर स्वंय को और समाज को उन्नत करने का कार्य करेंगे।
एकात्मवाद अपने आचरण में उतारें-सरसंघ संचालक श्री मोहन भागवत ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश के सभी पंथ-संप्रदाय एकता और भाईचारे का संदेश देते है। केवल प्रवचन सुनने से काम नही होता है। असली चीज है कि हम प्रवचनों के माध्यम से दी गई सीख को अपने आचरण में उतारे। आज की दुनिया में यह आवश्यक है। हमें ऊंच-नीच से परे रहकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करें। सभी के सुख-दुख में सहभागी बनें। ऐसा करने से ही शंकराचार्य के वेदांत दर्शन को हम आत्मसात कर सकते है। अद्वैत वेदांत की भावना को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएं। अद्वैत वेदांत ही सम्पूर्ण विश्व को मैत्री का संदेश देता है।
इस अवसर पर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता का जो स्वरूप देखने को मिला वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा देश को एक रखने के लिए आध्यात्मिक प्रयास किए। नर्मदा यात्रा का स्मरण करते हुए स्वामी अखिलेश्वरानंद ने प्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा के प्रवाह को अविरल रखने के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि नदियों को ‘‘सदा नीरा’’ रखने के लिए समुचित प्रयास जरूरी है।
इसके पूर्व सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा तथा साधुसंतो ने प्रतीक स्वरूप लाई गई शंकराचार्य की चरण पादुका को आदरांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विदिशा जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों तथा विदिशा नगरपालिका के सभी वार्डो से एकात्म यात्रा के लिए धातु एकत्र कर जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर लाए गए कलशों का पूजन किया गया। इस अवसर पर धु्रवा बैंड द्वारा संस्कृत भाषा में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक द्वय श्री कल्याण सिंह ठाकुर, श्री वीर सिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, एकात्म यात्रा के जिला समन्वयक श्री श्यामसुन्दर शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा यात्रा में शामिल हुए सहभागी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।
भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक, म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।