चारा घोटाले में लालू यादव की 'पैरवी पर घिरे' जालौन के डीएम

पटना। लालू यादव को चारा घोटाला मामले में पैरवी करने वाले झांसी के डीएम और एसडीएम पर गाज गिरने वाली है। सीएम योगी ने इस मामले में झांसी कमिश्नर को जांच के आदेश के दिए हैं। सीबीआई जज शिवपाल सिंह की अदालत में लालू प्रसाद यादव को साढे 3 साल का सजा सुनाई है जिसके बाद से वह झारखंड के बिरसा मुंडा जेल में बंद है। सजा की सुनवाई के दौरान लालू यादव और जज के बीच हुई बातचीत में जज साहब ने कहा था कि आपके लिए अब तक कई लोगों का फोन आ चुका है। इनमें से एक फोन जालौन के डीएम मन्नान अख्तर का भी था जिनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जालौन के एसडीएम भैरवपाल सिंह पर भी जज को फोन कर सिफारिश करने का आरोप है। मामले में कमिश्नर से दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सीएम योगी ने दिए पैरवी करने वालों पर जांच के आदेश
लालू प्रसाद पर फैसला सुनाए जाने से पूर्व सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के डीएम और एसडीएम ने फोन किया था। दोनों ने फोन पर लालू यादव की पैरवी करते हुए कहा था कि वह अच्छे इंसान हैं। जरा देख लीजिएगा सर तो एसडीएम ने कहा कि लालू यादव उनके रिश्तेदार हैं हो सके तो उन पर मेहरबानी करें। हालांकि इस बात का खुलासा होने के बाद काफी बवाल मच गया था जिसके बाद अब सीएमयोगी आदित्यनाथ ने झांसी के डीएम को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

खुद न्याय के लिए भटक रहे थे न्यायाधीश शिवपाल
उत्तर प्रदेश कि इन दोनों अधिकारी के द्वारा फोन किए जाने के बाद जब शिवपाल सिंह ने लालू यादव से कोर्ट में कहा था कि आप के कई शुभचिंतक फोन कर पैरवी कर रहे हैं लेकिन हम किसी का भी नहीं सुनते हैं। हम वही करेंगे जो कानून कहता है। आपको बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से वह अपने लिए न्याय की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनकी जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसके लिए वह अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। इसी बात को लेकर वहां के डीएम ने उनसे कहा था कि पहले कानून पढ़कर आइए फिर बात करिएगा। आप झारखंड में जज हैं न, पहले कानून पढ़ कर आइए।

जालौन के रहने वाले हैं न्यायाधीश शिवपाल सिंह
आपको बताते चलें कि शिवपाल सिंह के पैतृक घर जालौन जिले के ग्राम शेखपुर खुर्द, पोस्ट सिहारी दाउदपुर में है। जहां पिछले 11 साल से जमीन पर कब्जे को लेकर वह और उनके भाई वरीय अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसको लेकर 12 दिसंबर को शिवपाल सिंह ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर मामले को निपटाने का आग्रह किया था। सूत्रों की माने तो इसी क्रम में डीएम ने शिवपाल सिंह से कहा कि वह झारखंड में न जज हैं, पहले कानून पढ़ कर आयें। इससे पहले जज ने ग्राम प्रधान और बीडीओ की उपस्थिति में अपनी जमीन पर पत्थर गड़वाये थे, लेकिन रात में ही विरोधियों ने पत्थर हटवा दिया था।

मामला मीडिया में आने पर आनन-फानन में हटवाया गया कब्जा
वहीं मीडिया में इस तरह की खबर आने के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और जज के पैतृक गांव गए जहां मापी कर जज की जमीन निकाली और करीब एक एकड़ जमीन मुक्त कराई गई। आपको बताते चलें कि शिवपाल सिंह ने अपनी पढ़ाई दाऊद पुर से की है इसके बाद आठवीं तक की पढ़ाई अगनू जूनियर हाई स्कूल से किया। दसवीं की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई सनातन धर्म इंटर स्कूल से की। इंटर की पढ़ाई करने के बाद उनकी शादी हो गई लेकिन शादी के बाद उन्होंने बीएससी तक की पढ़ाई इलाहाबाद से की और वही से लॉ की डिग्री भी लिया। फिलहाल वह झारखंड में जज है।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More