ग्वालियर.BSF अकादमी टेकनपुर में आयोजित पुलिस DG व IG कॉन्फ्रेंस के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने अफसरों से गैरकानूनी फाइनेंशियल डीलिंग्स पर खास नजर रखने और इंफॉर्मेशन शेयरिंग करने पर जोर देने की अपील की। PM मोदी ने बताया कि इस दिशा में ग्लोबल सहमति बनी है और भारत को इसमें की रोल प्ले करना है। प्रधानमंत्री ने पुलिस अफसरों से सायबर सिक्योरिटी संबंधी इश्यूज को तत्काल पिन-पॉइंट करते हुए प्रायोरिटी से लेने को कहा।
– देश के टॉप पुलिस अफसर के 3 दिन तक आंतरिक सुरक्षा से लेकर पुलिस रिफॉर्म पर मंथन के बाद सोमवार को ग्वालियर की टेकनपुर स्थित BSF अकादमी से विदा हो गए।
– पुलिस DG व IG कॉन्फ्रेंस में अफसरों और मंत्रियों के साथ PM नरेंद्र मोदी ने भी 33 घंटे विचार विमर्श किया। कॉन्फ्रेंस के समापन पर अफसरों को संबोधित करते हुए PM ने अफसरों को बताया कि गैरकानूनी फाइनेंशियल डीलिंग्स पर पैनी नजर रखते हुए ग्लोबल इंफॉर्मेशन शेयरिंग पर सहमति बन रही है।
– PM मोदी ने कहा कि गैरकानूनी फाइनेंशियल डीलिंग से संबंधित देशों के बीच आपसी समझबूझ और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सहमति बनाने के लिए भारत को की रोल प्ले करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि देश के राज्यों की पुलिस और संबंधित विभागों के बीच भी इंफॉर्मेशन शेयरिंग तेजी से बढ़े। उन्होंने अफसरों से कहां कि हमें कलेक्टिव मशीनरी नहीं संगठित इंसानी इकाई के तौर पर काम करना होगा।
सायबर सिक्योरिटी को तत्काल प्रायोरिटी पर लें
– पुलिस DG व IG कॉन्फ्रेंस के समापन पर PM मोदी ने सायबर सिक्योरिटी संबंधित इश्यू को तत्काल प्रायोरिटी से लेने को कहा। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और इसके लिए क्षेत्रीय भाषाओं के ज्यादा प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रयोग युवाओं में पनपती कट्टरपंथी सोच को पहचान कर उसे दूर करने में किया जाना असरकारक होगा।
– PM मोदी ने पिन-पॉइंट प्रॉब्लम एरियाज में सर्विलांस के लिए आधुनिकतम तकनीक के प्रयोग का आव्हान किया।
कॉन्फ्रेंस को दिल्ली से बाहर लाने से हुआ सुधार, अब फॉलोअप पर जोर
– PM मोदी ने पुलिस DG व IG कॉन्फ्रेंस को दिल्ली से बाहर निकाल कर देश के दूसरे हिस्सों में भी आयोजित किए जाने को देश भर की समस्याएं जानने और सुलझाने के लिए सुझाव हासिल करने के लिए फायदेमंद बताया।
– गौरतलब है कि 2016 की DG/IG कॉन्फ्रेंस हैदराबाद में हुई थी। इसके बाद ग्वालियर के टेकनपुर में स्थित BSF अकादमी को इसके आयोजन का मौका मिला।
– PM मोदी ने अफसरों से इस कॉन्फरेंस में जूनियर अफसरों का इन्वॉल्वमेंट बढ़ाने और उनके सुझावों को भी सीरियसली लेने को कहा। PM मोदी ने अब इस तरह की कॉन्फ्रेंसेज के लगातार फॉलोअप करने के निर्देश दिए।
– कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा में जुटे अफसरों की तारीफ करते हुए कहा कि नकारात्मकता के माहौल में भी अपनी ड्यूटी का अच्छी तरह निर्वाह कर पाते हैं।
इन मुद्दों पर हुई कॉन्फ्रेंस में चर्चा
– देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर आतंकवाद, सोशल मीडिया के समाज पर प्रभाव, क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म समेत गैरकानूनी फाइनेंशियल डीलिंग और सायबर सिक्योरिटी पर चर्चा हुई।
– कॉन्फ्रेंस में पूरे देश से करीब 250 IPS अफसर शामिल हुए इस मीटिंग में होम मिनिस्ट्री ने पूरे देश में आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के संबंध में प्रजेंटेशन दिया।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।