नई दिल्ली: पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को राज्यसभा पहुंचे. पर्रिकर के राज्यसभा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने शांत रहते हुए गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को धन्यवाद दिया. यह हंगामा कर रहे कांग्रेसियों के लिए पर्रिकर का एक करारा जवाब था.
दरअसल, कांग्रेसियों का आरोप था कि गोवा में बीजेपी ने सभी कायदे-कानूनों को किनारे करते हुए सरकार बनाई है. सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस वहां सरकार बनाने में असफल रही. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान पहुंचे मनोहर पर्रिकर ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया. राज्यसभा में पर्रिकर ने जैसे ही बोलना शुरू किया, कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह ने विशेष धन्यवाद दिया.
पर्रिकर ने कहा, "मैं रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपके सहयोग के लिए सदन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को धन्यवाद देता हूं और मैं गोवा आने के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं. वह जब भी चाहें, गोवा आएं."
कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा, "माननीय सदस्य दिग्विजय सिंह के लिए मेरा विशेष धन्यवाद, जो गोवा में थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, जिस कारण मैंने सरकार बना ली."
दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के आचरण पर चर्चा करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव दिया है, जो दो सप्ताह से लंबित है.
राज्यसभा में मनोहर पर्रिकर के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. विदाई समारोह के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।