भोपाल। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के रिसर्च स्कॉलर मनान वानी के आतंकी बनने की फोटो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले की MP ATS भी जांच में जुट गई है।
आतंकी मनान के MP कनेक्शन तलाशने की खास वजह है। वायरल तस्वीरों में मनान भोपाल की AISECT यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में नजर आ रहा है। इसलिए अब MP ATS उसके मध्यप्रदेश लिंक को तलाश रही है।
AMU के इस पूर्व छात्र की आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की खबरें हैं। मनान वानी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें वो एके 47 राइफल हाथों में लिए हुए हैं। सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां उसके बारे में जानकारियां जुटाने में लग गई हैं। जिनमें प्रारंभिक तौर पर पता चला कि वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पीएचडी का छात्र रहा है। उसने कुछ दिनों पहले ही AMU छोड़ दी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल उसकी तस्वीरों में से एक तस्वीर ने MP ATS को भी जांच में लगा दिया। दरअसल ये फोटो 2016 की बताई जा रही है जब वो एक कांफ्रेंस के सिलसिले में भोपाल आया था। इसमें मनान माइक पर भाषण देते हुए हुए दिख रहा है। लेकिन उसकी फोटो में भोपाल की AISECT यूनिवर्सिटी का लोगो भी साफ नजर आ रहा है।
अब MP ATS मनान के मध्यप्रदेश कनेक्शन को तलाश रही है। वो साल 2016 में हुई एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भोपाल आया था। अब MP ATS मनान के उस दौरे को लेकर पूरी जानकारी और उसके अन्य सम्पर्ककों की जानकारी जुटा रही है।
आपको बता दें कि 26 वर्षीय मनान कश्मीर के पुलवामा में लोलाब का रहने वाला है। हाथों में हथियार लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसकी तस्वीरों में ये भी लिखा नजर आ रहा है कि उसने 5 जनवरी को हिज्बुल मुजाहिदिन जॉइन कर लिया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मनान वानी पिछले 5 साल से AMU में रहकर MPhil की डिग्री ली थी। फिलहाल वो पीएचडी कर रहा था।
रिसर्च स्कॉलर मनान के आतंकी बनने की खबरें इसलिए भी चौंकाने वाली हैं क्योंकि वो एक उच्च शिक्षित युवा है।पिछले साल घाटी में आई बाढ़ के बाद उसने जीआईएस तकनीक और रिमोट सेंसिंग को लेकर एक रिपोर्ट बनाई थी जिसके लिए उसे पुरस्कार भी मिला था।
हालांकि उसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वो सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के रहार पर आ गया है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।