आदि शंकराचार्य प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण में सभी का सहयोग-श्री नायक

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत उनकी स्मृति को प्रणाम करने के लिए ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची अष्टधातु की विशाल प्रतिमा के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गो से सांकेतिक धातु संग्रहण करने में सभी का सहयोग आवश्यक है। जिले में 7-8 जनवरी 2018 को एकात्म यात्रा में सभी सहभागी बने। उक्त उदगार चंबल संभाग के यात्रा प्रभारी एवं पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री अवधेश नायक ने आज जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक में व्यक्त किए। 
   बैठक में कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, जिला यात्रा प्रभारी श्री अवधेश सिंह कुशवाह, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री संजीव कांकर, जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरूआ, सह यात्रा प्रभारी श्री अमित दुबे, सदस्य श्री रामकुमार महाते, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, मेहगांव जनपद के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष श्री उपेन्द्र भदौरिया, नपा उपाध्यक्ष श्री रामनरेश शर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीष तोमर, चिलोंगा निरवाणी अखाडा के मण्डलेश्वर श्री अवदोत हरीनिवास, विसालु सरकार के संत श्री कुंजबिहारी दास, दंदरौआधाम के पुजारी श्री रामबरन, हनुमान आश्रम श्योपुर के संत श्री प्रवेश गिरी, एडीएम श्री टीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा, एसडीएम भिण्ड श्री संतोष तिवारी, लहार श्री एमके शर्मा, गोहद डॉ यूनुस कुर्रेशी, पंताजलि योग के जिला प्रभारी श्री कप्तान सिंह राठौर, पार्टी पदाधिकारी श्री जेपी शर्मा, बीसी लहार श्री सुशील चतुर्वेदी, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
   पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा एवं चंबल संभाग के यात्रा प्रभारी श्री अवधेश नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई है। तदुपरांत आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव 1 मई 2017 को प्रदेश के जिलो में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया था। आदि शंकराचार्य के जीवन में यात्राओं का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। ज्ञान एवं चेतना के विस्तार तथा सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने हेतु एकात्म यात्रा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। यह एकात्म यात्रा ओंकारेश्वर, उज्जैन, पचमठा (रीवा) एवं अमरकंठक पवित्र स्थलो से प्रारंभ की जाएंगी। भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र में यात्रा  7  जनवरी  2018 को प्रवेश कर रात्रि विश्राम भिण्ड में करेगी। इसके बाद दूसरे दिन 8 जनवरी 2018 को भिण्ड से मेहगांव, गोहद चौराहा होती हुई मालनपुर से ग्वालियर में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के लिए रूर्टो का चयन जिला प्रशासन द्वारा कर लिया गया है। यात्रा के अन्तर्गत धातु संग्रहण करने के लिए धातु का एक पात्र रहेगा। जिसमें गांवों की मिट्टी पात्र में एकत्रित की जावेगी। यात्रा के पढाव के दौरान जनजागरण और स्वच्छता अभियान का भी समावेश किया जावेगा। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के साथ समरस्ता का संदेश समाज में पहुंचाया जावेगा। इस यात्रा में साधु संतो के अलावा सामाजिक संगठनो की भागीदारी रहेगी। 
   कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बैठक में बताया कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान की दिशा में भिण्ड जिले में एकात्म यात्रा के लिए नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना निगम को बनाया गया है। साथ ही जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीष तोमर को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि एकात्म यात्रा को भव्य रूप देने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस दिशा में एकात्म यात्रा 7-8 जनवरी 2018 के लिए रूर्ट निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही अन्य व्यवस्थाऐं भी सुनिश्चित की जा रही है। इस यात्रा में जिले के संत समाज और सामाजिक संगठनो का सहयोग लिया जावेगा। उन्होंने कहा कि उप यात्रा निकालने के लिए जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अपने क्षेत्र में बैठके आयोजित कर विभिन्न प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। साथ ही उप यात्रा और एकात्म यात्रा के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को आकर्षक और मनोहारी बनाया जावेगा। 
   जिला यात्रा प्रभारी श्री अवधेश सिंह कुशवाह ने बैठक में अवगत कराया कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण की दिशा में एकात्म यात्रा का दो दिवसीय आयोजन 7-8 जनवरी 2018 को होगा। इस यात्रा में जनसामान्य को जोडने के प्रयास किए जावेंगे। जिससे जिले में यह यात्रा अनूठी यात्रा निकले। इस दिशा में उप यात्राओं को भी एकात्म यात्रा में समाहित किया जावेगा। साथ ही यात्रा में पडने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आदि शंकराचार्य जी के द्वारा सांस्कृतिक एकता में बांधने के लिए किए गए महान कार्य और अमूल्य योगदान को आत्मसात करने की दिशा में जन जन तक पहुंचाने की पहल की जावेगी। 
   जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरूआ ने बैठक में बताया कि आदि शंकराचार्य ने परमात्मा के साकार एवं निराकार दोनो रूपो को मान्यता दी थी। उन्होंने सगुणधारा की मूर्ति पूजा और  निरगुण  धारा के ईश्वर दर्शन की अपने ज्ञान एवं तर्क के माध्यम से सार्थकता सिद्व की। उन्होंने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक एकता में बांधने का महान कार्य किया था। भारतीय संस्कृतिक के विस्तार में भी उनका अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद के माध्यम से भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र भिण्ड और मेहगांव, गोहद के क्षेत्र में 7-8 जनवरी 2018 को संतो के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में सभी की भागीदारी आवश्यक है। 
   सह यात्रा प्रभारी श्री अमित दुबे एवं सदस्य श्री रामकुमार महाते ने बैठक में अवगत कराया कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के अन्तर्गत एकात्म यात्रा भिण्ड जिले में 7-8 जनवरी 2018 को निकाली जावेगी। यात्रा के दौरान धातु के पात्र में मिट्टी का संग्रहण जगह-जगह से किया जावेगा। जिसको आदि शंकराचार्य की प्रतिमा निवारण में लगाया जावेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनो, समाज सेवियों, नागरिको की इस यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जावेंगे। जिससे यह यात्रा जिले में दो दिन तक अपने भव्य रूप के साथ आयोजित की जा सके। 
   जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीष तोमर ने बताया कि एकात्म यात्रा 7 जनवरी 2018 को भिण्ड जिले में सेमरा से लहार में प्रवेश करेगी। इसके उपरांत रौन, मिहोना होती हुई भिण्ड पहुंचेगी। भिण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसीप्रकार दूसरे दिन 8 जनवरी 2018 को भिण्ड से प्रस्थान कर मेहगांव, गोहद चौराहा, मालनपुर होती हुई ग्वालियर जिले में प्रवेश करेगी। उन्होने कहा कि एकात्म यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 
   बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, मेहगांव जनपद के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष श्री उपेन्द्र भदौरिया, नपा उपाध्यक्ष श्री रामनरेश शर्मा, श्री आकाश शर्मा, श्री एमएस चौहान ने एकात्म यात्रा की दिशा में उपयोगी सुझाव दिए। बैठक के प्रारंभ में आदि गुरू शंकराचार्य के जीवन व्यतांत पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बैठक के अंत में आभार सह यात्रा प्रभारी श्री अमित दुबे ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More