भोपाल. करोंद मंडी में अयाज अली की विक्की ट्रेडर्स और जेडएम ट्रेडर्स से बरामद हुए कल्याणकारी योजना के गेहूं में सिर्फ भोपाल ही नहीं, जबलपुर, रीवा, होशंगाबाद, सीहोर और विदिशा की सोसाइटियों का गेहूं भी मिला है। इससे साफ होता है कि अयाज राशन के गेहूं की कालाबाजारी में बड़ा नाम हो गया था।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने करोंद मंडी के गोदामों की जांच कर इस कड़ी का भांडाफोड़ तो कर दिया, लेकिन इससे आगे गेहूं कहां जाता था? कहां सप्लाई होता था? इस कड़ी तक अभी भी नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो इस कड़ी में एक नहीं कई एेसे नाम सामने आएंगे जिनके उजागर होने से हड़कंप मच सकता है।
३६ में से २० डीडी बैंक ऑफ इंडिया के थे, मैनेजर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से ब्रांड कोड मांग कर सर्वर में डाला तो २० डीडी की डीटेल सामने खुलकर आ गई। ये नाम था ट्रांसपोर्टर खालिद का। इससे इतना तो साफ होता है कि ट्रांसपोर्टर ने ही बड़े स्तर पर डीडी बनवाकर सीधे नान से राशन उठाकर अयाज के यहां पहुंचवाया है। ३३ कल्याणकारी संस्थाओं की जांच में दो संस्थाएं ऐसी सामने आई हैं, जिनके संचालकों ने अपने बयानों में कबूल किया है कि जब संस्था के पास फंड का अभाव होता था। तब डीडी ट्रांसपोर्टर से बनवाए जाते थे। फंड आता था तो ट्रांसपोर्टर को चैक से पेमेंट कर दिया जाता था।
करोंद मंडी में पहुंचाए गए सरकारी गेहूं-चावल को वाहन से अनलोड करने में कितने हम्माल लगाए गए थे, इस पहलू पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हम्मालों के बिना अनाज की अनलोडिंग नहीं हो सकती। इसलिए उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जिन हम्मालों की भूमिका संदिग्ध होगी, उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। उनका कहना है कि अनाज को गोदाम में पहुंचाने से लेकर सरकारी खाली बोरियां जलाने एवं उन्हें नष्ट करने में हम्मालों की भूमिका सामने आ रही है।
इस मामले में सोसाइटियां, गोदाम संचालक, ट्रांसपोर्टर के अलावा खाद्य विभाग के कुछ अधिकारी भी शक के घेरे में हैं। इतना बड़ा घोटाला होता रहा और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। चौंकाने वाली बात है कि मामले की जांच भी खाद्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।
नान करा रहा जांच
मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम (नान) इस घोटाले में वित्तीय गड़बडिय़ों की जांच की जा रही है। निगम के गोदाम से कितना गेहूं-चावल निकला और कितना सोसायटियों को या खुले बाजार में बेचा गया। इससे निगम को कितनी आर्थिक क्षति हुई, इस पहलू पर जांच की जा रही है। इश्यू सेंटर से अनाज निकलते समय किन लोगों की ड्यूटी थी, उन कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इस जांच में हम लोग वित्तिय अनियमितताएं और कर्मचारियों की मिलीभगत के एंगल से देख रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगे।
विकास नरवाल, प्रबंध संचालक, मप्र नागरिक आपूर्ति निगम
आगे की कड़ी को उजागर करने के लिए सबूत एकत्र कर रहे हैं। मंडी से फुटेज मांगे हैं। आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही कुछ जानकारी होगी।
चैन सिंह रघुवंशी, टीआई निशातपुरा
मिलीभगत से तीन गोदामों में होता था डंप
विकलांगों, बुजुर्गों और अनुसूचित जाति के छात्रों को सप्लाई होने वाले गेहूं को कल्याणकारी सोसाइटियों के माध्यम से सप्लाई किया जाता था। मगर विक्की ट्रेडर्स के अयाज अली, मजीद खान, सचिव जामिया इस्लामिया अरबिया मस्जिद तरजुमेवाली और ट्रांसपोर्टर खालिद खान की मिलीभगत से ये गेहूं करोंद मंडी के तीन गोदामों में डंप करा दिया जाता था। कल्याणकारी योजना के गेहूं की हेराफेरी कब से हो रही थी, इस कड़ी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं इसको लेकर प्रशासन के अधिकारी जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
बदल देते थे पैकिंग
सरकारी अनाज रखने वाली बोरियों को नष्ट करके अनाज को दूसरी बोरियों में भरा जाता था। इसके लिए अनाज को छनवा-बिनवा कर नई बोरियों में पैक किया जाता था। यह अनाज देश के कुछ राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था।
राशन की नई व्यवस्था
राशन की नई व्यवस्था के तहत अब राशन दुकानों पर पहुंचने वाला खाद्यान्न निगरानी समिति के सामने ही ट्रांसपोर्टर उतारेगा। उसका समिति पंचनामा तैयार करेगी। इसमें दुकानदार की जिम्मेदारी होगी कि उस पंचनामे को खाद्य विभाग में जमा कराए। इसके अलावा अन्य संस्थाएं जो कि नागरिक आपूर्ति निगम से गेहूं उठाती हैं उसका भी पंचनामा बनेगा। उसकी एक कापी संबंधित विभाग के पास तथा दूसरी कापी खाद्य विभाग के पास जमा होगी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।