नेपाल में वाम गठबंधन की जीत, भारत के लिए क्या हैं मायने

काठमांडू। नेपाल की मुख्य कम्युनिस्ट पार्टी और पूर्व माओवादी विद्रोहियों का गठबंधन भारी जीत की ओर बढ़ रहा है और सत्तारुढ़ नेपाली कांग्रेस को बेदखल कर नेपाल में इस गठबंधन की अगली सरकार बनने की संभावना है। वाम गठबंधन ने अधिकांश संसदीय सीटो पर जीत दर्ज कर ली है और इनके नेता के.पी. ओली देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इतनी बड़ी जीत से नेपाल को स्थिर सरकार मिलने की संभावना है लेकिन नेपाल में इस नए सत्ता समीकरण के भारत के लिए क्या मायने हैं, आइए समझते हैं... 

पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. ओली के नेतृत्व वाले सीपीएन-यूएमएल और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाले सीपीएन-माओवादी ने ऐतिहासिक चुनाव के लिए गठबंधन किया था, जिसे नेपाल में दो दशक के संघर्ष और राजनीतिक अस्थिरता के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। नेपाल में वर्ष 2006 में गृह युद्ध समाप्त होने के बाद से चुनाव परिणाम से नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना में मदद मिलेगी, जिसके लिए वह पिछले 11 सालों से संघर्षरत है। साल 2006 से नेपाल 10 प्रधानमंत्री देख चुका है। शेर बहादुर देबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस को भारत समर्थक माना जाता है। लेकिन पिछली बार जब 9 महीने के लिए कोली ने प्रधानमंत्री पद संभाला था तो उन्होंने ऐसे कदम उठाए जिससे नेपाल और भारत के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। इतना ही नहीं नेपाल और चीन की करीबी भी बढ़ गई थी। 

नेपाल में बढ़ेगा चीन का प्रभाव? 
नेपाल को हमेशा से ही भारत का दोस्त रहा है और यह चीन को नागवार गुजरता है। कई बार यह भी आरोप लगे हैं कि भारत नेपाल के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। लेकिन वाम गठबंधन की सरकार से नेपाल में चीन का प्रभाव बढ़ सकता है। दरसअल, ऐसा माना जाता है कि पूर्व माओवादी विद्रोहियों और मुख्य कम्युनिस्ट पार्टी को एक साथ लाने के पीछे चीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ताकि यह गठबंधन जीते और उसको फायदा पहुंचे। 

भारत की नीति को झटका? 
ओली की सत्ता में वापसी से भारत की नीति को भी झटका लग सकता है। कोली ने जब 2015 में प्रधानमंत्री पद संभाला था, उस समय नए संविधान के खिलाफ मधेसियों का विरोध चरम पर था जिसके परिणाणस्वरूप ही भारत-नेपाल के बीच व्यापार रास्ता बंद रहा। इसकी वजह से नेपाल में रोजमर्रा की चीजों के लिए भी लोगों को मुसीबतों से जूझना पड़ा। यह विरोध तकरीबन 6 महीने तक रहा। मधेसियों को मुख्यधारा में लाने के इरादे से तराई इलाके में छह महीने तक रहे बंद का भारत ने अनाधिकारिक तौर पर समर्थन किया था। इस बंद का और मधेसियों का ओली के नेतृत्व वाले संगठन ने जमकर विरोध किया था। इस दौरान के.पी. ओली ने यह मुद्दा जमकर उठाया था कि भारत उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। 

पिछले कार्यकाल में भारत पर निर्भरता घटाई 
के.पी. ओली जब अक्टूबर 2015 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने भारतीय ईंधन, दवाइयों और अन्य सामानों पर निर्भरता की स्थिति से निपटने के लिए चीन के साथ एक समझौता किया था। इसके बाद एक्सपर्ट्स ने भी माना कि के.पी. ओली अब चीन की तरफ झुक रहे हैं। हालांकि, पिछले साल कोली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More