कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे निर्विरोध चुने गए। कांग्रेस के इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल गांधी ने ही नामांकन किया था। उनके सभी 89 नामांकन पत्र सही पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। राहुल गांधी 16 दिसंबर को अपना काम संभालेंगे। इस एलान के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस चुनाव के साथ ही पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव हुआ है। राहुल गांधी अब अपनी मां सोनिया गांधी की जगह अध्यक्षी संभालेंगे। सोनिया 19 साल तक इस पद पर रहीं। वे 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। राहुल गांधी ने चार दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन पत्र दाखिल किया था। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ और युवा नेता, कांग्रेस के अन्य संगठनों के नेता, विभिन्न वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी मुख्यालय में जुटे थे। तब यह संकेत देने का प्रयास किया गया था कि पार्टी में हर स्तर पर राहुल गांधी के लिए समर्थन है। उन्हें जनवरी 2013 में उपाध्यक्ष बनाया गया था।
अध्यक्ष पद पर उनके निर्वाचन का एलान करते हुए रामचंद्रन ने कहा- राहुल गांधी को पार्टी के संविधान के अनुसार अध्यक्ष घोषित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। उन्होंने कहा, मैदान में एकमात्र उम्मीदवार (राहुल) रह गए हैं। मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 17(डी) के अनुसार राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित करता हूं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र लेने के लिए एआइसीसी मुख्यालय जाएंगे। सोनिया गांधी आधिकारिक तौर पर 132 साल पुरानी पार्टी की बागडोर अपने बेटे को 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे सौंपेंगी।
इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में देश भर के नेताओं से मिलेंगे। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज 47 वर्षीय राहुल गांधी के सामने पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को लौटाने चुनौती है। पार्टी के सितारे हाल वर्षों में गर्दिश में रहे हैं। एक समय पूरे देश में कांग्रेस की सरकारें थीं। फिलहाल, सिर्फ पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में उसकी सरकार है। कांग्रेस 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर रही है। हालांकि, उसे पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी के ठीक दो दिनों के बाद गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के चुनाव परिणाम आएंगे। राहुल ने गुजरात में कांग्रेस के लिए जोर-शोर से प्रचार किया है और अगर उनकी पार्टी चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन करती है तो यह उनके राजनीतिक भविष्य के लिए संजीवनी का काम करेगी।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।