अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र की सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में हो रहे चुनाव को इस बार मोदी और राज्य के ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे तथा कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी के बीच प्रतिष्ठा की सीधी जंग माना जा रहा है।
आज सुबह 8बजे से प्रथम चरण की 89 सीटों पर मतदान शुरू हुआ।लोगों के उत्साह का आलम यह है कि कई पोलिंग स्टेशन पर सुबह 6 बजे से ही वोटर्स का पहुँचना शुरू हो गया था ।8 बजते ही पोलिंग स्टेशन पर लाइनें लगना शुरू हो गया था।महिलाओं में अधिक उत्साह देखा गया।उनका कहना था कि विकास के लिए वोट करेंगी।
कितने जिले - 19, कितनी सीटें - 89
चुनाव की तैयारी
977 उम्मीदवार मैदान में, 67 महिलाएं, 444 निर्दलीय मैदान में
89 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार, 87 सीटों पर कांग्रेस, 28 पर एनसीपी लड़ रही है।
2.12 करोड़ मतदाता, 1.11 करोड़ पुरूष, 1.1 करोड़ महिला मतदाता।
50 फीसदी मतदाता 40 साल से कम उम्र के हैं।
26500 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट ईवीएम से चुनाव
1.75 लाख सुरक्षाकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए।
कारंज- क्षेत्रफल में सबसे छोटा विधान सभा क्षेत्र
अबडासा- सबसे बड़ा विधान सभा क्षेत्र है।
कामरेज- आबादी में सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र
सूरत उत्तर- आबादी में सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र
इन जिलों में चुनाव
सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, जामनगर, देवभूमि-द्वारका, पोरबंदर, गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, बोटाद (सभी 11 जिले सौराष्ट्र क्षेत्र के) नर्मदा, भरूच, तापी, सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग (सातो दक्षिण गुजरात के) और कच्छ।
पहले चरण के दिग्गज
विजय रूपाणी- राजकोट पश्चिम। भाजपा उम्मीदवार, मुख्यमंत्री। रूपाणी ने पिछला चुनाव भी यहीं से जीता था। कांग्रेस के इंद्रनील राज्यगुरु से मुकाबला है।
जीतू वाघाणी- भावनगर पश्चिम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पाटीदार समाज के रसूख वाले नेता माने जाते हैं।
अर्जुन मोढवाडिया- पोरबंदर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पिछली बार चुनाव हार गए थे। उनका मुकाबला भाजपा के बाबू भाई बोखिरिया से है जो भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री हैं।
शक्ति सिंह गोहिल- मांडवी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। पिछला चुनाव अबडासा से जीता था, इस बार चुनाव क्षेत्र बदल लिया है।
पहले चरण में दागी
137 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
78 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड
31 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
22 उम्मीदवार भाजपा के हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
07 उम्मीदवार एनसीपी के हैं जिनपर क्रिमिनल केस है।
2012 के नतीजे
पिछले चुनाव में पहले चरणी की सीटों में से भाजपा ने 63, कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थी।
सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों की 49 सीटों में से भाजपा 31 कांग्रेस 15, राकांपा 01 और गुपपा ने 02 सीटें जीती थी।
दक्षिण गुजरात के 07 जिलों की 34 सीटों में से भाजपा 27 कांग्रेस 06 जदयू 01 पर जीत दर्ज की थी।
कच्छ जिले की 06 सीटों में भाजपा 05 और कांग्रेस ने 01 सीट जीती थी।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।