नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर रविवार को जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित आम आदमी पार्टी की शंखनाद रैली में अरविंद केजरीवाल ने शिवराज को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को आम की तरह चूस लिया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में अभी सालभर है, लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शंख ध्वनि के साथ भोपाल में पूरी ताकत के साथ चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का ऐलान कर दिया है।
राजधानी में आयोजित शंखनाद रैली में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपील की कि अगर प्रदेश में ईमानदार सरकार चाहते हो तो आम आदमी पार्टी (आप) को वोट दो। 'आप" को उन्होंने ईमानदार पार्टी कहते हुए कहा कि अगर राज्य में भ्रष्टाचार चाहते हो, महंगी बिजली चाहते तो शिवराज सिंह चौहान को वोट दो, नहीं तो 'आप" को।
भेल के दशहरा मैदान पर हुए कार्यक्रम में केजरीवाल ने पूरे भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही निशाने पर रखा। केजरीवाल ने अपने भाषण के बीच-बीच में भीड़ से सीधे सवालिया अंदाज में अपने मनचाहे जवाब का शोर सुनने के लिए प्रश्न पूछे।
भीड़ को जोड़ते हुए कहा कि यह चुनाव वे या प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल या प्रदेश प्रभारी गोपाल राय नहीं लड़ेंगे, बल्कि आप को लड़ना है। भीड़ से कहा कि आपको भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए चुनाव लड़ना है, सस्ती बिजली के लिए चुनाव लड़ना है, अच्छे अस्पतालों व अच्छे सरकारी स्कूलों के लिए चुनाव लड़ना है।
अपनी पार्टी की माली हालत के बारे में मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पास पैसा नहीं है, क्योंकि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि यह हम नहीं कह रहे, बल्कि केंद्र सरकार की केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट में आया है।
रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार में 67 फीसदी भ्रष्टाचार बढ़ा है, लेकिन दिल्ली सरकार में 81 फीसद कम हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि हम तो फक्कड़ हैं, इसलिए चुनाव आप लोगों को ही लड़ना है।
दिल्ली सरकार के अच्छे काम गिनाए
केजरीवाल ने भ्रष्टाचार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुद्दों पर अपनी दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर व्यापमं घोटाला, भ्रष्टाचार, महंगी बिजली सहित अन्य मुद्दों पर घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 14 साल से भाजपा सरकार है और इतनी अवधि में तो एक नया विकसित राज्य खड़ा हो सकता है। सीएम चौहान पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश को चूस लिया।
केजरीवाल ने कहा कि सरकारेंबजट की कमी बताती हैं, जबकि उनकी नीयत खराब है। हमने ढाई साल में जहां दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली दी, सरकारी स्कूलों के कमरे बनवाए, स्कूलों में लिफ्ट व स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं दीं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को जगह-जगह मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शिक्षा को लेकर उन्होंने मध्यप्रदेश से तुलना करते हुए बताया कि यहां 48 फीसदी रिजल्ट आता है, लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 88 फीसदी है। अब सरकारी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश करा रहे हैं।
एक साल के लिए सबकुछ छोड़ दें: आलोक अग्रवाल
आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि वे एक साल के लिए घर, धंधा, पढ़ाई, नौकरी छोड़ दें। अगर ऐसा नहीं किया तो यह देश नहीं बचेगा और आप लोग बाद में पछताएंगे।
पार्टी प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली को छोड़ दो, आप मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ने वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली जैसे काम चाहते हैं तो मध्यप्रदेश में भी आप की सरकार लानी होगी। रैली को पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।
अपने संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे राज्य का भविष्य बदलने के लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंक दें।
राजनीति के जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपना विस्तार करना चाहती है। इसी कवायद के तहत भोपाल के बीएचईएल क्षेत्र के दशहरा मैदान पर आयोजित शंखनाद रैली में केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार के लिए मशहूर है
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बीते 14 साल में शिवराज सिंह ने क्या किया? प्रदेश में 70 फीसद बच्चे फेल होते हैं? 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं और 75 बच्चे रोज मर रहे हैं। राज्य में 12 बलात्कार रोज हो रहे हैं। रोज पांच किसान आत्महत्या करते हैं।
अपने संबोधन के अंत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिवराज सिंह की सरकार भ्रष्टाचार के लिए जबकि दिल्ली की मेरी सरकार अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।