पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक चुनावी रैली को गुरूवार को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करती है जबकि उसके खुद के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ‘लॉंिफग क्लब’ बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा के रैहन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने हिमाचल को लूटा उन्हें विदाई देने का वक्त आ गया है । जनता हिमाचल में रिकार्ड तोड़ मतों से भाजपा सरकार बनाये। तभी कांग्रेस को सबक मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि चुनाव में हराकर कांग्रेस को सजा देनी चाहिए। कांग्रेस महात्मा गांधी वाली पार्टी नहीं रही। कांग्रेस जातिवाद का जहर फैलाने वाली बन गई है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। कुछ नहीं बचा है, लेकिन फिर भी जनता को सफाई देते जा रहे हैं । ‘‘मुझे लग रहा है कि कांग्रेस अब एक ‘लांिफग क्लब’ बन गयी है। आपके मुख्यमंत्री किस मुद्दे पर जमानत पर हैं। उन पर गंभीर आरोप लगे हैं, इसके बावजूद वे अपनी पार्टी का घोषणापत्र दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार के प्रति उनका रूख कतई बर्दाश्त नहीं करने का होगा। अब बताइए, ये उनकी हिम्मत ही तो है। कोई और दल का नेता होता तो मुंह छिपाकर भाग जाता।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़ी हुई सोच का नमूना है। उन्होंने कहा क िनेहरू के समय जनसंघ के जन्म में शांता जैसे लोगों ने इसके बीज बोए। वे कहते थे कि जनसंघ को जड़ से उखाड़ देंगे। लेकिन हमने कीचड़ में भी कमल खिलाया। अब हम सड़ी सोच से देश को मुक्त कराएंगे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में पांच दानवों को पनपने का मौका दिया और संरक्षण दिया पहला दानव खनन माफिया है, जिससे देवभूम िका सीना छलनी हो रहा है। दूसरा वन माफिया है, जो जंगल लूट रहा है और प्राकृतिक संपदा को नष्ट करा रहा है। तीसरा दानव ड्रग माफिया है जो हमारी पीढ़ी को तबाह कर रहा है। मोदी ने जनता से पूछा कि ड्रग माफिया आपके घर में आपकी संतानों को तबाह कर रहा है क्या ऐसे ड्रग माफिया का खात्मा होना चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ भाजपा की सरकार कठोरता से काम करेगी। चौथा दानव है टैंडर माफिया। टैंडर में भाई भतीजावाद चल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि इस टैंडर माफिया से मुक्ति मिलनी चाहिए कि नहीं। योग्य को टैंडर मिलना चाहिए कि नहीं। टैंडर माफिया से हिमाचल को मुक्त करना है। पांचवा दानव है ट्रांसफर माफिया। किसी को ट्रांसफर कराना है तो बोली लगती है। जो पैसे पाकर ट्रांसफर करते है वो क्या आपका भला करेंगे या अपना। मोदी ने कहा कि इन पांचों दानवों को 9 तारीख को भस्म कर दिया जाना चाहिए । पांच दानवों की आत्मा पोंिलग मशीन में है।
मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी को हटाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह पर चल रहे मामलों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जमानत वाले मुख्यमंत्री घोषणा पत्र में कह रहे थे कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा। मोदी ने कहा कि अगर गलती हो जाए तो देश माफ कर देता है लेकिन अगर गलत इरादे से किया गया तो यह देश किसी को माफ नहीं करता।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।