भोपाल .अलीराजपुर जिले के 547 किसान, जिनकी मौत हो चुकी है उनके परिवारों को कृषक समूह बीमा क्लेम का पूरा मिलेगा या नहीं, इसका फैसला फिलहाल टल गया है। राज्य उपभोक्ता फोरम में 30 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी, जिसे लेकर किसान परिवारों की काफी उम्मीद थी मगर जिरह नहीं हो पाई। इन सभी मृत किसानों ने वर्ष 2010 से 2013 के बीच 50 हजार रुपए का भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से बीमा कराया था। दो करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपए क्लेम का दावा भोपाल और इंदौर में किया गया है। अलीराजपुर की 26 लैम्पस सोसायटी के द्वारा समूह बीमा कराया गया था।
– एलआईसी का तर्क है कि स्थानीय जिला सहकारी बैंक की ओर से पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि इन किसानों की लड़ाई लड़ रहे तत्कालीन कलेक्टर व प्रशासन का कहना है कि किसानों को तो क्लेम मिलता ही नहीं, यह तो जनसुनवाई में जब किसानों के परिवार आए तो खुलासा हुआ।
– अलग-अलग जनसुनवाई में इन किसानों की संख्या सामने आई। एलआईसी को नोटिस दिया तो बीमा क्लेम का मामला आगे बढ़ा। किसानों के परिवारों को कुछ पैसा मिला है, लेकिन क्लेम की पूरी राशि मिलना अभी बाकी है। कोर्ट में अपना पक्ष अच्छे से रख रहे हैं, उम्मीद है कि किसान परिवारों के हक में फैसला होगा।
– इस बीच राज्य उपभोक्ता फोरम ने सुनवाई की अभी अगली तारीख नहीं दी है। किसान परिवारों की ओर से वरिष्ठ वकील संजय वाजपेयी पैरवी कर रहे हैं।
कुछ किसानों को मिले हैं 10 हजार से 37 हजार रुपए तक
– ‘भास्कर’ के पास मौजूद सूची में कई ऐसे किसानों का जिक्र है, जिन्हें 10 हजार रुपए से लेकर 37 हजार 500 रुपए तक मिले हैं, जबकि बीमा 50 हजार रुपए का था। इनकी मौत होने के बाद उत्तराधिकारी ने वर्ष 2012 से 2014 के बीच दावा क्लेम एलआईसी को पेश किया है।
– एलआईसी का तर्क कोर्ट में सामने आएगा, लेकिन मेरी ओर से लगातार इसे फोलो किया जा रहा है। जहां तक फार्मेट में दावा क्लेम दस्तावेज देने की बात थी, यह दिया होगा तभी तो एलआईसी ने कुछ पैसा दिया। अब बात केवल क्लेम राशि की नहीं, 14% चक्रवृद्धि ब्याज, न्यायालयीन प्रक्रिया में हुए पूरे खर्च और दोषी लोगों पर कार्रवाई की है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।