हार्दिक कांग्रेस में शामिल होंगे,बताया पार्टी ने 5 में से 4 मांगें मान ली हैं

भावनगर. जैसी कि संभावना थी हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं । कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच सोमवार को मीटिंग हुई। हार्दिक पटेल मीटिंग में तो शामिल नहीं हुए लेकिन बाद में मीडिया से बात उन्होंने ही की। कहा- कांग्रेस ने हमारी पांच में से चार मांगें मान ली हैं। आरक्षण को कांग्रेस ने टेक्निकल मुद्दा बताया है। ये भरोसा दिलाया है कि वो इस पर विचार करेगी। इसके पहले 28 अक्टूबर को हार्दिक ने कांग्रेस को 3 नवंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा था वो पाटीदारों को आरक्षण के मुद्दे पर अपना नजरिया साफ करे। बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में असेंबली इलेक्शन होने हैं। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

हार्दिक ने पांचों मांगों के बारे में क्या बताया

– हार्दिक पटेल ने कहा- “कांग्रेस ने 5 में से 4 मुद्दे स्पष्ट किए। पहला- कांग्रेस ने कहा कि आंदोलन के वक्त पाटीदारों के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस वापस लेंगे। दूसरा- बीजेपी ने 35 में से 20 लाख रुपए सिर्फ कुलदेवी के मंदिर को दिए। जबकि पहले पाटीदार आंदोलन में शहीद हुए हर शख्स के परिवार को 35 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। कांग्रेस ने हमसे कहा है कि वो आंदोलन में शहीद हुए हर शख्स के परिवार को 35 लाख रुपए देगी। अगर उस फैमिली में कोई नौकरी में जाने लायक हुआ तो एक शख्स को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।”
– “तीसरा- हमारे ऊपर गोली और लाठी चलाई उसके दोषी अफसरों पर क्या एक्शन होगा? बीजेपी ने सीआईडी जांच का झांसा दिया। कांग्रेस ने हमसे कहा कि अगर उनकी (कांग्रेस की) सरकार बनती है, तो जिन लोगों ने गोली या लाठी चलाई। हम उस पर जांच समिति बनाएंगे। इसमें राज्य के काबिल और ईमानदार अफसर होंगे।”

बाकी दो मुद्दे
– हार्दिक के मुताबिक, “हमारे नेताओं को कांग्रेस से बातचीत में यकीन दिखा। फिलहाल, हम कांग्रेस पर विश्वास कर सकते हैं। हम ये भी जानते हैं कि हमें भरोसा करना ही होगा क्योंकि अभी तो कांग्रेस सत्ता में नहीं है। कई साल से बीजेपी सरकार चला रही है।”
– “चौथा- आरक्षण पर कांग्रेस ने कहा कि ये टेक्निकल मुद्दा है। उनका कहना है कि अगर वो सत्ता में आते हैं, हमें आरक्षण देते हैं तो इसे कोर्ट खारिज कर सकता है। तब क्या होगा? इसलिए, वो संविधान के दायरे में आना चाहिए। बीजेपी ने ईबीसी से जो दिया, वो कोर्ट ने खारिज कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि हम इस मुद्दे पर सर्वे कराएंगे।”
– “पांचवा मुद्दा था बीजेपी ने हमारे लिए आयोग बनाया। इसका सिर्फ नोटिफिकेशन जारी हुआ। कोई कानून नहीं बनाया गया। कांग्रेस ने कहा है कि हमारी सरकार बनाती तो 600 करोड़ के इस आयोग को 2 हजार करोड़ तक ले जाएंगे। इसे संवैधानिक आधार पर लागू किया जाएगा। इसका सेंट्रल दर्जा होगा। अभी ये स्टेट का मामला होता है।”

क्या कांग्रेस पाटीदारों को ओबीसी का दर्जा दिलाने को तैयार है
– हार्दिक के पहले सोमवार सुबह सीएम विजय रूपाणी ने कहा था, “हार्दिक को बताना चाहिए कि कांग्रेस उनकी कम्युनिटी को क्या ओबीसी का दर्जा दिलाने को तैयार है। अगर कांग्रेस आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करती है तो बीजेपी पहले ही ऐसा कर चुकी है।”
– हार्दिक पटेल ने शनिवार को कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था। हार्दिक ने कहा था, “3 नवंबर तक कांग्रेस ये बताए कि संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी।” उन्होंने ट्वीट किया, “कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना स्टैंड क्लियर कर दे, नहीं तो अमित शाह जैसा मामला सूरत में होगा।” हार्दिक ने सूरत का जिक्र इसलिए किया, क्योंकि वहां अमित शाह की रैली के दौरान पाटीदारों ने शाह के विरोध में नारे लगाए थे और हंगामा किया था। 3 नवंबर को राहुल गांधी भी सूरत पहुंचने वाले हैं।

कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को दिया था न्योता
– गुजरात कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को विधानसभा चुनाव में मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ने की बात कही थी। इसके बाद राहुल गांधी से हार्दिक की अहमदाबाद के होटल में मुलाकात की बात सामने आई। इस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिसमें हार्दिक एक बैग लेकर जाते दिख रहे थे।
– इस पर हार्दिक ने कहा था, “राहुल गांधी कोई आतंकवादी नहीं हैं कि उनसे छिपकर मिलने जाना पड़े। जब उनसे मिलना होगा तो खुलेआम मिलेंगे।”

गुजरात इलेक्शन: कौन, किसके साथ?
– छोटू भाई वासवा: झगड़िया विधानसभा से JDU के एमएलए हैं। शनिवार (28 अक्टूबर) को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा- कांग्रेस के साथ मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और जीतेंगे।
– अल्पेश ठाकोर: OBC लीडर हैं। वे 23 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए।
– रेशमा और वरुण पटेल: दोनों पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के करीबी माने जाते हैं। 23 अक्टूबर को अमित शाह से मुलाकात के बाद BJP में शामिल हुए।

पाटीदार अहम क्यों?
पाटीदार वोटर कितने हैं
20%
20% पाटीदारों में लेउवा कितने
60%
20% पाटीदारों में कड़वा कितने
40%
2012 में बीजेपी को कितने पाटीदार वोट मिले
80%
बीजेपी के पास कितने पाटीदार विधायक
182 में से 44
अहम क्यों?
19 साल से BJP को सत्ता में रखने में भूमिका

* 2015 में पटेल आंदोलन चल रहा था। इस दौरान 11 जिला पंचायतों के चुनाव में से 8 में कांग्रेस को जीत मिली थी।

गुजरात में क्या है कास्ट फैक्टर?
कम्युनिटी
वोट शेयर
पाटीदार
20%
मुस्लिम
9%
पाटीदार+मुस्लिम
29%
सवर्ण
20%
ओबीसी
30%
केएचए: क्षत्रिय, हरिजन आदिवासी
21%
सवर्ण+ओबीसी+केएचए
71%

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More