गांधीनगर रैली में राहुल गांधी ने कहा- जीएसटी का मतलब ‘गब्बर सिंह टैक्स’

व्यापक कर सुधारों और नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्पाद व सेवा कर (जीएसटी) को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताया।  राहुल ने यह भी कहा कि गुजरात अनमोल है और इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। उनकी यह टिप्पणी पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल के इस दावे के एक दिन बाद आई कि भाजपा में शामिल होने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी। भाजपा ने पटेल के आरोप को खारिज कर दिया। एक रैली में, राहुल ने जीएसटी का मुद्दा भी उठाया और लोगों को इससे हुई परेशानियों को रेखांकित किया। इस रैली में प्रदेश के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए। गुजरात में करीब दो दशक से सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस की रणनीति अपना राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ाने की है।
राहुल ने गांधीनगर में ठाकोर समुदाय की रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘उनकी (केंद्र की) जीएसटी, जीएसटी नहीं है। जीएसटी का मतलब है गब्बर सिंह टैक्स। इससे देश को काफी नुकसान हो रहा है। छोटे दुकानदार समाप्त हो गए हैं। लाखों युवक बेरोजगार हो गए। लेकिन वे अब भी सुनने को तैयार नहीं हैं। मौजूदा जीएसटी वह नहीं है जिसकी परिकल्पना कांग्रेस ने की थी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने नई कर व्यवस्था के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में सरकार को आगाह किया था लेकिन मोदी सरकार ने उन सुझावों के खिलाफ काम किया। राहुल ने सरकार से नई कर व्यवस्था को सरल बनाने को कहा।
राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी का उपहास किया। नोटबंदी की घोषणा पिछले साल आठ नवंबर को हुई थी। उन्होंने कहा, ‘आठ नवंबर को क्या हुआ, नहीं मालूम, मोदी ने कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोट मुझे नहीं पसंद है, इसलिए आज रात 12 बजे से वे रद्दी हो जाएंगे। हा हा हा।’ राहुल ने कहा कि पहले दो-तीन दिन तक प्रधानमंत्री को नहीं समझ आया कि क्या हो गया। प्रधानमंत्री ने पांच-छह दिनों बाद अपनी गलती महसूस की। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया।

राहुल ने हार्दिक पटेल की अगुआई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता नरेंद्र पटेल के रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि गुजरात की आवाज को दबाया या खरीदा नहीं जा सकता। आप कोई भी पेशकश कर सकते हैं। एक करोड़, दस करोड़, 50 करोड़, 1000 करोड़ रुपए, भारत का पूरा बजट, दुनिया का पूरा धन। लेकिन यह गुजराती आवाज खरीदी नहीं जा सकती। पहले भी इस आवाज को दबाने के प्रयास किए गए। अंग्रेजों ने गांधीजी का दमन करने की कोशिश की। पहले दक्षिण अफ्रीका में, फिर गुजरात में और भारत में। लेकिन गुजरात की आवाज ने उस महाशक्ति को देश से खदेड़ दिया। उधर, भाजपा ने नरेंद्र पटेल के आरोपों को खारिज करते हुए इसे कांग्रेस के इशारे पर किया जाने वाला एक ‘नाटक’ करार दिया। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं। यह कांग्रेस के इशारे पर किया गया नरेंद्र पटेल का नाटक है।
पाटीदार नेता ने खड़ी की भाजपा के लिए मुसीबत
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए हार्दिक पटेल की अगुआई वाले पाटीदार अमानत आंदोलन समिति ( पीएएएस) के एक नेता ने यह दावा कर परेशानी खड़ी कर दी है कि उन्हें भाजपा ने निष्ठा बदलने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी। सत्ताधारी दल ने इस दावे को झूठा बताते हुए सिरे से खारिज कर बाकी पेज 8 पर दिया है। उत्तरी गुजरात में पीएएएस के संयोजक नरेंद्र पाटिल ने यह दावा रविवार को किया। इसके बाद पीएएएस के ही एक अन्य सदस्य निखिल सवानी ने पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए सवानी का आरोप है कि पार्टी ने पाटीदार समुदाय की मांगें मानने का अपना वादा पूरा नहीं किया। नरेंद्र पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी की मौजूदगी में रविवार रात घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके कुछ घंटों के बाद साढ़े दस बजे उन्होंने एक संवाददाता सम्मलेन बुलाकर भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने समुदाय के साथ छल नहीं करेंगे।
इस आरोप पर प्रतिक्रिया में भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस के इशारे पर यह ड्रामा किया गया। गुजरात में भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने दावा किया कि ये सभी आरोप झूठे हैं। नरेंद्र पटेल ने यह ड्रामा कांग्रेस के इशारे पर किया। वह भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी इच्छा से आए थे और कुछ ही घंटों में पलट गए। इससे साबित होता है कि सब कुछ पूर्व नियोजित था।
संवाददाता सम्मेलन में नरेंद्र पटेल ने मीडियाकर्मियों को 10 लाख रुपए की नगद राशि दिखाते हुए दावा किया कि यह रकम उन्हें पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के पूर्व नेता वरुण पटेल ने एडवांस में दी थी। वरुण पटेल शनिवार को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे समझौते में वरुण ने मध्यस्थता की थी। वरुण ने मुझे बताया कि मुझे एक करोड़ रुपए मिलेंगे। वघानी के घर पर बैठक के बाद मुझे रविवार रात भाजपा मुख्यालय ले जाया गया जहां मुझे वरुण पटेल ने एडवांस के तौर पर 10 लाख रुपए दिए और बताया गया कि बाकी 90 लाख रुपए भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को मिलेंगे। नरेंद्र पटेल ने कहा कि उन्होंने वरुण पटेल के निर्देशों का पालन और भाजपा में शामिल होने का दिखावा केवल पार्टी की पोल खोलने के लिए किया। मैं अपने समुदाय को धोखा नहीं दे सकता हूं। मेरे मन में पाटीदार समुदाय के लिए जो निष्ठा है, उसे भाजपा नहीं खरीद सकती है।
हार्दिक पटेल के दो सहयोगियों वरुण पटेल और रेशमा पटेल के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद नरेंद्र पटेल ने यह आरोप लगाया है। इन दोनों नेताओं ने आरोप लगाया था कि पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुआ कांग्रेस एजंट बन गए हैं और आंदोलन का इस्तेमाल राज्य की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए करने की कोशिश में हैं।  पीएएएस के संयोजक सवानी ने भी भाजपा को लेकर अपनी शिकायतें जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था तब उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वह पटेल समुदाय के मुद्दों का हल करेंगे। लेकिन उन्होंने केवल वादे ही किए।  पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष भरत स्ािंह सोलंकी ने हार्दिक पटेल को भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था। सोलंकी ने वादा किया कि अगर राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को 20 फीसद आरक्षण देगी।

 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More