भोपाल। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद सरकार अब नई उद्योग नीति लाएगी। इसमें निवेशकों को विभिन्न् टैक्सों में मिलने वाली छूट की जगह कैपिटल सबसिडी दी जाएगी। इसी तरह लघु उद्योग निगम की आरक्षित सूची को भी समाप्त किया जाएगा। सरकारी खरीदी अब ईजैम (गवर्मेंट ई मार्केट प्लेस) के जरिए होगी। इसके लिए सरकार भंडार क्रय नियमों में संशोधन करेगी।
इसका प्रस्ताव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग बुधवार को होने वाली कैबिनेट में रखेगा। वहीं, बैठक में भोपाल के साउथ टीटी नगर में प्रस्तावित सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) परियोजना को पूरा करने के लिए 2019 तक की समयसीमा दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर विचार किया जाएगा। इसमें उद्योग विभाग ने जीएसटी लागू होने के बाद करों में छूट देने की संभावना समाप्त होने का असर निवेश पर न पड़े, इसके लिए कैपिटल सबसिडी देने का प्रस्ताव रखा है।
वहीं, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लघु उद्योग निगम की जगह केंद्र के उपार्जन पोर्टल ईजैम से खरीदी को बढ़ावा देने के लिए भंडार क्रय नियम तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 में संशोधन किया जा रहा है। इसके बाद लघु उद्योग निगम की जगह विभाग सीधे ईजैम से खरीदी कर सकेंगे। इसी तरह गैमन इंडिया द्वारा बनाए जा रहे सीबीडी में निर्धारित समय से ज्यादा समय लग चुका है।
कंपनी ने कई समस्याएं सरकार के सामने रखी हैं। इसका निराकरण करते हुए समयसीमा 2019 तक बढ़ाने की सिफारिश मंत्री समूह ने की है। इस पर कैबिनेट अंतिम फैसला करेगी। इसके अलावा बैठक में राज्य विधि आयोग का पुनर्गठन, 1983 और 84 बैच के आईएफएस अधिकारियों की प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर का एक अतिरिक्त पद बनाने, मंदसौर की घटना की न्यायिक जांच के लिए बनाए आयोग के कार्यकाल में वृद्धि, नई दिल्ली में मिले नए भूखंड पर मध्यप्रदेश भवन बनाने और मध्यांचल भवन के विस्तार को लेकर साधिकार समिति बनाने पर विचार होगा।
नई रेत नीति अगली बार
सूत्रों का कहना है कि नई रेत खनन नीति बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में संभवत: नहीं आएगी। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित नीति को अभिमत के लिए वित्त विभाग भेजा गया है, वहां से अभी फाइल नहीं लौटी है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।