भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक पटवारी भर्ती के लिए सरकार ने नियम तैयार कर लिए हैं। इसमें बड़ा बदलाव करते हुए पटवारी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। अभी तक पटवारी बनने के लिए 12वीं पास होना जरूरी था।
इसके साथ ही सीपीसीटी (कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट) पास होने की अनिवार्यता नहीं रहेगी।इसकी जगह चयनित उम्मीदवार को दो साल के भीतर कम्प्यूटर दक्षता हासिल करनी होगी। 9 हजार 160 पदों की भर्ती के लिए एक पखवाड़े के भीतर विज्ञापन जारी हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक राजस्व प्रशासन को दुरुस्त करने के लिए पटवारियों के सभी खाली पदों पर भर्ती करने का फैसला सरकार ने किया है। इसके लिए प्रस्ताव प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) को भेजा जा चुका है। बोर्ड ने परीक्षा कराने की सहमति दे दी है।
राजस्व विभाग ने नियमों का मसौदा बोर्ड को भेज दिया है। इसमें शैक्षणिक योग्यता के दायरे को बढ़ाते हुए स्नातक किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले की तुलना में अब काम की प्रकृति बदल गई है। तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है। गिरदावरी से लेकर जमीन के सीमांकन तक का काम मशीनों से हो रहा है। रिर्पोटिंग सिस्टम पूरी तरह हाईटेक हो चुका है।
प्रदेश में शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है, इसलिए 12वीं की जगह अब भर्ती के लिए स्नातक उत्तीर्ण युवा ही पात्र होंगे। सीपीसीटी की अनिवार्यता में भी छूट दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती परीक्षा में हिस्सेदारी कर सकें। चयनित उम्मीदवारों को दो साल में कम्प्यूटर दक्षता हासिल करनी होगी।
गृह तहसील में पदस्थापना नहीं
पहली बार भर्ती के लिए जारी होने वाली आवेदन पुस्तिका में यह बात साफ कर दी जाएगी कि पटवारी को गृह तहसील में नियुक्ति नहीं मिलेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो ये सेवा नियम का मामला है पर किसी को इसको लेकर असमंजस न रहे, इसलिए भर्ती संबंधी आवेदन में इसे स्पष्ट कर दिया गया है।
नियम भेज दिए हैं
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव अरुण पांडे ने बताया कि पटवारी भर्ती के लिए नियम पीईबी को भेज दिए हैं। शैक्षणिक योग्यता में भी बदलाव किया है। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।