दो मंत्री अस्वस्थ, फिर गर्माया विधानसभा के वास्तुदोष का मुद्दा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के दो मंत्री इन दिनों मुंबई में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार की बायपास सर्जरी हुई है। वहीं जेल मंत्री कुसुम सिंह महदेले को मुंबई स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हर्ष सिंह भी कुछ महीने पहले ब्रेन हैमरेज के बाद से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मंत्रियों की सेहत में आ रही गिरावट से एक बार फिर विधानसभा के वास्तुदोष का मुद्दा गर्मा रहा है। दबी जुबान में राजनेता इसके लिए वास्तुदोष को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, हालांकि जानकार इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। गौरतलब है कि मिंटो हॉल के बाद अगस्त 1996 में विधानसभा नए भवन में शिफ्ट हुई थी।

चार्ल्स कोरिया की डिजाइन

भोपाल के अरेरा हिल्स पर बनी मध्यप्रदेश विधानसभा की खूबसूरत इमारत की डिजाइन भारत के सबसे बड़े आर्किटेक्ट चार्ल्स कोरिया ने दी थी। वास्तु के जानकार कहते हैं कि कोरिया ने डिजाइन बनाते समय वास्तु पुरुष मंडल के सिद्धांत को अपनाया था, जो ऊर्जा पैदा करने वाला माना जाता है।

विजयवर्गीय ने भी उठाया था मुद्दा

प्रदेश सरकार के लंबे समय तक मंत्री रहे कैलाश विजयवर्गीय ने भी विधानसभा के वास्तुदोष के मुद्दे को उठाया था। पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने वास्तुशास्त्रियों से विधानसभा के वास्तु की जांच करवाने की बात कही थी। अक्टूबर 2016 में उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था कि ‘नए विस भवन में गतिविधियां शुरू होने के बाद से विधायकों की असामयिक मौत का सिलसिला जारी है। यह केवल संयोग है या वास्तुदोष या फिर कुछ और?”

कई बार हो चुकी पूजा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के शासनकाल में भी तत्कालीन विस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने वास्तुशांति के लिए पूजा और यज्ञ करवाया था। इसका विरोध भी हुआ था। इसके बाद ईश्वरदास रोहाणी ने भी वास्तुदोष दूर करने के लिए पूजा करवाई थी। वास्तुदोष के चलते ही प्रांगण में लगी नर्मदा की मूर्ति और फव्वारा भी हटा दिया गया था।

आर्किटेक्ट नहीं मानते वास्तुदोष

इधर आर्किटेक्ट विधानसभा भवन में वास्तुदोष से इनकार करते हैं। भोपाल के प्रख्यात आर्किटेक्ट अजय कटारिया कहते हैं कि वास्तु कोई साइंस नहीं और 21वीं सदी में ऐसी बात करना ठीक नहीं। वे कहते हैं कि चार्ल्स कोरिया की डिजाइन पर यह बनी बिल्डिंग बेहद खूबसूरत है और इसे किसी दोष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

दोष तो है

भाजपा के ही विधायक केके श्रीवास्तव कहते हैं कि इसे रूढ़ीवाद अंधविश्वास से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। वास्तुशास्त्र वैज्ञानिक तथ्यों से मेल खाता है। वास्तुदोष भी होता है और विधानसभा का वास्तुदोष दूर कराया जाना चाहिए।

बेमानी हैं ऐसी बातें

मप्र विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसराणी कहते हैं कि वास्तुदोष की बात बेमानी है। हम लोगों ने 20 साल से ज्यादा नौकरी वहीं की पर कभी महसूस नहीं हुआ। इसका सर्वाधिक असर तो वहां ज्यादा समय देने वालों पर ही होना चाहिए। इस भवन में नौ गेट हैं, जिससे वायु और प्रकाश का सीधा संचार होता है। यहां पश्चिम से पूर्व दिशा में एयरटनल है जो किसी भी राज्य की विधानसभा में नहीं है।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष नहीं रहे

तेरहवीं विस (2008-2013) में तत्कालीन अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी (नवंबर 2013), उपाध्यक्ष हरवंश सिंह (मई 2013) और नेता प्रतिपक्ष (2010) सहित छह लोगों का निधन हो गया था। चौदहवीं विस (2013-2018) में भी अब तक नेता प्रतिपक्ष रहे सत्यदेव कटारे और लोकलेखा समिति के सभापति महेंद्रसिंह कालूखेड़ा सहित आठ सदस्यों का निधन हो गया।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More