पंचायत से लेकर संसद तक, चुने गए हर जनप्रतिनिधि को ट्रेनिंग देगी भाजपा

पिछले करीब दो वर्षो में 10 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब पंचायत से लेकर संसद तक अपने चुने हुए जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने ‘पीटीआई’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में एक और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। यह पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता को बढ़ाने का एक नया और व्यापक अभियान होगा।’’ भाजपा ने मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का प्रथम चरण पूरा कर लिया है और अब निर्वाचित सांसदों, विधायकों, पंचायत सदस्यों, नगरपालिका के चुने हुए सदस्यों एवं सहकारी संस्थाओं के पार्टी प्रतिनिधियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द ही शुरू करने जा रही है। इस प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम तैयार करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कुछ अन्य संगठनों के सुझाव लिये गए हैं।
राव ने बताया कि इसमें सम्पूर्ण गाम पंचायतों, नगरपालिका जन प्रतिनिधियों के अलावा निर्वाचित सांसदों, विधायकों को शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही पार्टी प्रवक्ताओं के प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी इसमें शामिल होगा जो जिला स्तर से शुरू होगा। इसमें सहकारी निकायों में भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। इन सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम भी तैयार किये गए हैं।

भाजपा ने यह पहल ऐसे समय में ही है जब वह दक्षिण समेत पूर्वोत्तर भारत में अपना विस्तार कर रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में अपना प्रदर्शन बेहतर बनाना चाहती है। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में केंद्र सरकार के कार्यक्रमों, उनकी योजनाओं, लक्ष्य और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के संदर्भ में इसकी दृष्टि को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और सुशासन एवं विकास के संदर्भ में कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया है ताकि जनता से संवाद को मजबूत बनाया जाए और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुकाबला किया जा सके। राव ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा ने विकास की संकल्पना और जन सेवा के साथ सबका साथ, सबका विकास एवं सुशासन के महत्व को केंद्र में रखा है। प्रथम चरण में 10 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण तहत हमारा लक्ष्य आने वाले 15 से 20 वर्षो में पंचायत से लेकर संसद तक पार्टी को गुणवत्तापूर्ण नेतृत्व प्रदान करने और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला सर्मिपत कार्यकर्ता वर्ग तैयार करना है। इसकी तैयारी काफी आगे बढ़ चुकी है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरएसएस समेत देश एवं दुनिया के अन्य राजनीतिक दलों एवं संगठनों से प्रेरणा ली गई है, भाजपा महासचिव ने कहा कि इस बारे में अनेक संगठनों से संवाद किया गया है, स्वभाविक है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों से इस बारे में चर्चा की गई है और उन्होंने सुझाव भी दिये हैं।

मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी के अंदर प्रशिक्षण कार्य चलाने वाले अनुभवी लोग हैं जिन्हें संसद, विधायिका का अनुभव है। इस बारे में व्यापक चर्चा की गई है, कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। हमारी पार्टी के लोगों ने अलग अलग देशों में गए और उन देशों के राजनीतिक दलों के कामकाज का अध्ययन किया। इसके अलावा मानव संसाधन अनुसंधान से जुड़े संस्थाओं से संवाद करते हुए पाठ्यक्रम तैयार किये गए हैं। यह पूछे जाने पर कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दक्षिण समेत अन्य क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और 2019 के चुनाव में कितना मदरगार होगा, भाजपा महासचिव ने कहा कि हर स्तर पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में केंद्र सरकार के कार्यक्रमों, उनकी योजनाओं, लक्ष्य और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के संदर्भ में इसकी दृष्टि को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और सुशासन एवं विकास के संदर्भ में कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया है।

मुरलीधर राव ने कहा कि हमारे संगठन शिल्पी दीनदायाल उपाध्याय की जन्मशती के अवसर पर हमारी पार्टी ने देशभर में सम्पर्क कार्यक्रम शुरू किया और विस्तारक योजना को भी आगे बढ़ाया है। हमारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल विचारधारा तक ही सीमित नहीं है बल्कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में सुशासन और विकास में भाजपा की क्या भूमिका है, इसे काफी महत्व देकर शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हार कई कारणों से होते हैं। इसका कोई एक कारण नहीं होता है। भाजपा एक राजनीतिक पार्टी के नाते और सरकार चलाने के नाते अपने कार्यक्रमों और कार्य के आधार पर जनता के बीच जायेगी। सरकार और जनता के बीच दो तरफा संवाद में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा के लिये हमारे कार्यकर्ता केवल चुनावी तंत्र का हिस्सा नहीं है बल्कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की जीवंत इकाई हैं। चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं, चुनाव में जीत संचालन में कार्यकर्ताओं की कुशलता की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन सभी बातों को ध्यान में रखा गया है।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More