कहीं फूहड़ गाने गूंजे, तो कहीं झुका राष्ट्रध्वज

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर शिक्षकों ने नहीं रखा मर्यादा का ध्यान
  • मुख्य समारोह में भी हुआ भाजयुमो का जिक्र

गुना (एमपी मिरर)। भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव गणतंत्र दिवस पर्व पर जहां एक पारंपरिक ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ शान से तिरंगा फहराया गया, वहीं दूसरी ओर तीन तस्वीरें ऐसी भी सामने आईं, जो गणराज्य के उत्सव के बीच शर्म का कारण बन गईं। इस बार गणतंत्र दिवस पर वह सब-कुछ हुआ, जिसकी मनाही सरकारी और कानूनी तरीकों से की गई है। मसलन फूहड़ फिल्मी गीतों पर स्कूली बालिकाओं से नृत्य कराने से लेकर राष्ट्रध्वज की मर्यादा को भी ताक पर रखा गया। हद तो तब हो गई, जब जिला मुख्यालय स्थित लाल परेड मैदान पर ही मुख्य समारोह की गरिमा को कथित रूप से ठेस पहुंचाई गई। गणतंत्र दिवस के दिन ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुईं। बड़ा सवाल ये है कि ये तस्वीरें जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची या नहीं और अगर पहुंची हैं, तो फिर 48 घंटे बीतने के बाद कार्रवाई की सुगबुगाहट क्यों नहीं है? बहरहाल प्रशासन कब तक कार्रवाई करेगा ये तो भविष्य की गर्त में है, लेकिन इन तस्वीरों ने कई गंभीर सवाल शिक्षा और प्रशासनिक प्रणाली पर जरूर खड़े कर दिए हैं।


शर्मनाक दृश्य: एक; परेड ग्राउंड
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया लाल परेड में हुए मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि थे। उनकी ऐसी ही एक तस्वीर को कार्यक्रम के ठीक बाद वायरल किया गया। इस तस्वीर में सरकार के लाडो अभियान से लेकर बेटी बचाओ अभियान पर भी तंज कसा गया है। इस तस्वीर में प्रभारी मंत्री पवैया के साथ कई भाजपा नेता कुर्सियों पर बैठे हैं, जबकि कार्यक्रम देखने आईं छोटी-छोटी स्कूली छात्राएं उनके पैरों के पास बैठी हैं। तस्वीर पोस्ट करने वाले ने कुर्सी पर बैठे नेताओं की शर्म पर भी सवाल उठाए हैं। एक अन्य पोस्ट सरकारी आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रन फॉर इंडिया के जिक्र को लेकर भी की गई है। गणतंत्र दिवस के समारोह में कार्यक्रम की उद्घोषिका ने भाजपा की यूथ विंग भाजयुमो का जिक्र किया था।


शर्मनाक दृश्य: दो; झुक गया राष्ट्रध्वज
मधुसूदनगढ़ के बालक प्राथमिक स्कूल में स्टूल के सहारे राष्ट्रध्वज फहरा दिया गया। ध्वज फहराने की औपचारिकता के बाद शिक्षकों ने विद्यालय से रवानगी डाल दी। नतीजा ये हुआ कि हवा चलने पर राष्ट्रध्वज पूरी तरह झुक गया। जैसे ही इसकी जानकारी प्रभारी तहसीलदार सुनील वर्मा को लगी, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर राष्ट्रध्वज को सीधा करा दिया। बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्कूल में साफ-सफाई भी नहीं कराई गई थी। मामले में तहसीलदार वर्मा ने पंचनामा तैयार कर अगली कार्रवाई के लिए कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी है।


शर्मनाक दृश्य: तीन फूहड़ गानों पर नृत्य
गणतंत्र दिवस की शाम सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल होता है। वीडियो भेजने वाला ये दावा करता है, कि ये दृश्य धरनावदा के सरकारी स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस के  सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। इसे देखने और सुनने भर से ये समझने में देर नहीं लगती, कि किस प्रकार के फूहड़ फिल्मी गीतों पर स्कूली बालिकाएं नृृत्य कर रही हैं। बालिकाओं के नृत्य को देखने के लिए इस खुले मैदान में स्कूली बच्चों के अलावा आम लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।

यूथ खालसा ने किया सप्रे का सम्मान
फोटो: गुना-5
गुना। मामूली बात पर सिक्ख समुदाय के व्यक्ति पर गोली चलाने वाले युवकों की तत्काल गिरफ्तारी पर यूथ खालसा के सदस्यों ने कैंट थाना प्रभारी आशीष सप्रे का सम्मान किया है। बताना लाजमी होगा कि गत 3 जनवरी की शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे कैंट गुरुद्वारा के ज्ञानी जी पर कुछ युवकों ने फायर कर दिया था। घटना के तत्काल बाद ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए यूथ खालसा के सदस्य सुखजीत सिंह, सुरिंदर कपूर, सोनू मंगवार, जतिन, जसपाल, प्रिंस, लक्की, टीटू सरदार आदि ने कैंट थाने पहुंचकर थाना प्रभारी आशीष सप्रे का सम्मान किया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सुर्येन्द्र सम्मानित
गुना। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लाल परेड मैदान पर प्रभारी मंत्री ने आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा को सम्मानित किया। सुर्येन्द्र ने कोतवाली में पदस्थ रहते कई उत्कृष्ट कार्यों को अंजाम दिया है।

 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More