भोपाल। ढाई साल का बच्चा हुआ नहीं कि उसे नर्सरी में डाल दिया जाता है। मैं तो छह साल में स्कूल गया था। अब तो केजी 1, केजी 2 भी होती है। पहली कक्षा का नंबर तो बहुत बाद में आता है। यह बात मंगलवार को मॉडल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
उन्होंने कहा कि बचपन से इतने बोझ की वजह से बच्चे कुठिंत होते हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह, दीपक जोशी और राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग आयोग बनाएं। ये व्यवस्था बदलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अलग-अलग नाम देकर शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया गया। एक शिक्षक है तो दूसरा शिक्षाकर्मी। अरे, जब शिक्षक के आगे कर्मी शब्द लगा दिया तो क्या छात्र उसे वो सम्मान दे पाएंगे जो शिक्षक को देते हैं। हम पूरी व्यवस्था को एक करेंगे। शिक्षकों को 30 साल की सेवा पूर्ण करने पर तीसरा समयमान वेतनमान देंगे और वरिष्ठता के आधार पर पदनाम में परिवर्तन करेंगे। यहां 51 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। पिछले साल राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। चौहान ने कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षकों को कई श्रेणियों में बांट दिया। शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया। मुझे याद है कि 2003 में शिक्षकों का वेतन 2200 स्र्पए था। अब वरिष्ठ अध्यापक को 43 हजार स्र्पए मिल रहे हैं।
खेल का पीरियड होना ही चाहिए, ब्लू व्हेल पर प्रतिबंध लगाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में खेल का पीरियड होना ही चाहिए। खेल बहुत जरूरी है। इसे अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लू व्हेल जैसे खेल हमारे देश की परंपरा नहीं है। यह खेल अलग ही संसार रच देता है। यह पश्चिम की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह इस पर प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे खुद पढ़ाएं। किसी और को अपने एवज में पढ़ाने नहीं भेजें। ऐसे लोग ही शिक्षकों पर धब्बा लगाते हैं। उनका सम्मान कम होता है और पूरा समाज बदनाम होता है। शिक्षक केवल अच्छे नंबर लाकर ही अच्छा शिक्षक नहीं बनता। कई बुरे लोग भी अच्छे नंबर ले आते हैं। शिक्षक के अंदर तड़प कितनी है यह बात महत्वपूर्ण होती है।
पुराने दिनों को याद किया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि पहले गुरु का सम्मान अद्भुत था। अब यह कम हो रहा है। इसके लिए समाज भी दोषी है। उन्होंने कश्यप सर, शैलबाला मैडम, कौशिक मैडम सहित कई शिक्षकों का नाम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम राजनेता नहीं कर सकते। कई संस्थाएं ऐसी हैं जहां मानदेय बहुत कम है पर अनुशासन बहुत ज्यादा है। क्योंकि शिक्षक एक मिशन को लेकर काम करते हैं।
त्योहार के पहले बताएंगे महत्व : शाह
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि अब पहली कक्षा से ही हर स्कूल में झंडावंदन किया जाएगा। झंडावंदन के बाद स्कूल लगेगा। इसी के साथ किसी भी त्योहार के पहले छात्रों को यह बताया जाएगा कि ये त्योहार क्यों मनाया जाता है। हर धर्म के त्योहार के बारे में उन्हें बताया जाएगा। ईद के पहले कुर्बानी का मतलब बताएंगे।
उन्होंने कहा कि पहली बार महिला संस्कृत विद्यालय शुरू किया जा रहा है। जल्द ही 40 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस मौके पर दीपक जोशी और अनुसूचित जाति, जनजाति विकास राज्य मंत्री लालसिंह आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एसीएस दीप्ति गौड़ मुकर्जी, माशिमं के अध्यक्ष एसआर मोहंती, उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत लोक शिक्षण आयुक्त नीरज दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।
भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक, म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।