नई दिल्ली। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की कसरत भले कर रही है मगर अपने सबसे पुराने साथियों में शामिल एनसीपी के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव में वह कोई गठबंधन नहीं करेगी।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सोलंकी के अनुसार एनसीपी सूबे में भाजपा की 'बी' टीम की तरह काम कर रही है। ऐसे में एनसीपी के साथ गठबंधन के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयार नहीं है। गुजरात कांग्रेस के इस बेबाक रुख को सोलंकी ने बकायदा लिखित रूप में पार्टी हाईकमान को सौंप दिया है।
सोलंकी ने दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात में कहा भी कि गुजरात में एनसीपी का राजनीतिक अस्तित्व कुछ खास नहीं है। वह कांग्रेस के कंधे पर सवार होकर चुनावी फायदा उठाना चाहती है। मगर हकीकत में गुजरात की एनसीपी इकाई भाजपा को राजनीतिक फायदा पहुंचाने का काम कर रही है और प्रदेश कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता भाजपा की बी टीम से तालमेल नहीं करेंगे।
सोलंकी ने हाईकमान को यह भी बताया कि राज्यसभा चुनाव में एनसीपी के दोनों विधायकों ने भाजपा को तो वोट दिया ही। साथ ही एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल जनता दल यूनाइटेड के एकमात्र विधायक छोटूभाई वसावा को भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए फोन कर दबाव डालते रहे। गौरतलब है कि वसावा के एक वोट की वजह से अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव में नजदीकी जीत मिली थी।
गुजरात कांग्रेस के एनसीपी से दूरी बनाने के इस रुख से साफ है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस और एनसीपी के रिश्तों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। विपक्षी दलों के नेताओं की सोनिया गांधी की बुलाई पिछली बैठक में भी एनसीपी शामिल नहीं हुआ था। हालांकि तब शरद पवार के बीमार होने की बात कही गई मगर हकीकत यह भी थी कि पार्टी का कोई प्रतिनिधि बैठक में नहीं आया था। गुजरात चुनाव में एनसीपी से किनारा करने की कांग्रेस की पूरी तैयारी का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि एक सितंबर को प्रदेश के समान विचारधारा वाले दलों के लिए बुलाए गए पार्टी के सम्मेलन में भी एनसीपी को न्योता नहीं दिया गया है।
कांग्रेस-एनसीपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था और एनसीपी के दो विधायक जीते थे। चुनाव में गठबंधन नहीं करने के कांग्रेस के रुख को देखते हुए एनसीपी ने भी धमकी दी है कि तालमेल नहीं हुआ तो वह 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ कांग्रेस का सियासी खेल बिगाड़ने की कोशिश करेगी। एनसीपी की इस धमकी के बावजूद कांग्रेस हाईकमान गुजरात में गठबंधन के लिए राजी होगा इसकी गुंजाइश नहीं दिखती।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।