ऑस्ट्रेलिया ने बलात्कार के एक मामले में स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने पर भड़की हिंसा के बाद भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को आज सुरक्षा परामर्श जारी करते हुए उन्हें अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के हजारों समर्थकों ने आज जमकर उपद्रव किया, वाहनों, इमारतों और रेलवे स्टेशनों में आगजनी की। वर्ष 2002 के बलात्कार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद यह हिंसा भड़की। विदेश मामलों एवं व्यापार विभाग द्वारा जारी परामर्श में भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी संख्या में एकत्रित होने से बचने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानने के लिए कहा गया है। परामर्श में कहा गया है, स्थानीय परिवहन को बाधित किया गया है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और रेलगाड़ियां रद्द की गई है। इसमें कहा गया है, 25 अगस्त 2017 को आध्यात्मिक संगठन डेरा सच्चा सौदा के नेता को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा (खासतौर से सिरसा और पंचकूला) और पंजाब तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं। परामर्श में कहा गया है, इन इलाकों में 30 अगस्त 2017 तक अनधिकृत रूप से एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। बड़ी संख्या में एकत्रित होने से बचें क्योंकि यह हिंसक हो सकता है। चंडीगढ़ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। आपकी सुरक्षा पर असर डालने वाली जानकारियों के लिए मीडिया पर नजर रखें।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा में 30 लोगों की मौत के बाद शनिवार को पंजाब और हरियाणा में शांति है। दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सेना की टुकड़ियां रातभर गश्ती करती रहीं। दक्षिणपश्चिम पंजाब के मालवा क्षेत्र और पंचकूला और सिरसा में 10 स्थानों पर शनिवार को सैनिकों का फ्लैग मार्च हुआ। मानसा, भटिंठा, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मलोत, संगरूर और बरनाला सहित दक्षिणपश्चिम पंजाब के कुछ जिलों में शनिवार को कर्फ्यू लगा हुआ है। पंचकूला, सिरसा और कैथल में भी कर्फ्यू जारी है। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को डेरा प्रेमियों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की, जिसमें कई वाहनों को जला दिया गया, सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह डेरा प्रमुख की सजा का ऐलान 25 अगस्त को करेंगे। डेरा प्रमुख अपनी दो पूर्व शिष्याओं के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी हैं।
डेरा प्रमुख को दिल्ली से लगभग 70 किलोमीटर दूर रोहतक के पास की जेल में रखा गया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन दशकों में लग्जरी जीवन जीने का आदी हो चुके राम रहीम को रातभर जेल में नींद नहीं आईं। उनकी शनिवार को मेडिकल जांच होगी। डेरा प्रमुख को जिस जेल में रखा गया है, वहां भारी सुरक्षा-व्यवस्था है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।