निरीक्षण कर जाने मरीजों के हाल
गुना (एमपी मिरर)। जिला अस्पताल में लंबे समय से साफ-सफाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन को तमाम तरह के निर्देश मिलने के बावजूद व्यवस्था में सुधार न होने पर शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर राजेश जैन ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन को सफाई को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिविल सर्जन वायएस रघुवंशी से कहाकि अस्पताल की अस्पताल की अव्यवस्थाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, शनिवार सुबह कलेक्टर राजेश जैन जिला अस्तपाल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने सिविल सर्जन वासएस रघुवंशी के रुम में पहुुंचकर चिकित्सकों की हाजिरी की जानकारी ली।
इसके पश्चात अस्पताल के सर्जीकल वार्ड की गैलरी में निरीक्षण कर रहे थे जहां गैलरी में इलाज करा रहे मरीजों को इलाज के लिए बारे में जानकारी ली। जहां कई मरीजों ने अस्पताल की अव्यवस्था के बारे में बताया। जिस पर कलेक्टर श्री जैन ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए पूरी जानकारी मांगी। वहीं मरीजों को पलंग एवं वार्डों में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। जिला अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें तमाम तरह की खामियां सामने आने पर कड़े निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने सीएस से कहाकि अगर ठेकेदार सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरत रहा है तो उसे सख्त हिदायत दी जाएं, ताकि आगे से ऐसा न हो। अगर अस्पताल में गंदगी रहेंगी तो मरीजों को परेशानी के साथ अन्य बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहाकि आगे से साफ-सफाई को महत्व दिया।
पतले कंबल देख जताई नाराजगी
इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने मरीजों को दिए जाने वाले पतले कंबल पर नाराजगी जताई है। सीएस से उन्होंने कहाकि ऐसी ठंड में पतले कंबल मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। जल्द ही मरीजों को गर्म कंबल की व्यवस्था की जाए। वहीं कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विधिवत साबुन सोड़ा नील आदि का उपयोग किया जाए, जिससे मरीजों को साफ सुथरे चादर मिल सकें। उन्होंने लांडरी प्रभारी को भी कपड़ों की धुलाई का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सफाई व्यवस्था पर रहा ज्यादा ध्यान
कलेक्टर की नजरें एक बार फिर अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर रहीं। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि आप सफाई व्यवस्था पर ध्यान दीजिए। अस्पताल की सफाई नहीं हो पा रही है। कलेक्टर ने इससे पहले दो बार निरीक्षण किया था उस समय भी सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए थे। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई ठेकेदार को नोटिस देकर चेतावनी दी थी। इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।