मुनिश्री के दर्शनार्थ आ रहा परिवार बना बदमाशों का शिकार
गुना (एमपी मिरर)। रूठियाई रेलवे स्टेशन आउटर पर बुधवार रात इंदौर-कोटा ट्रेन में बदमाशों ने जमकर लूटपाट और मारपीट की। पथराव में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को सिर, मुंह, हाथ-पैरों में गंभीर चोटे आई हैं। लूटपाट के दौरान खौफनाक मंजर था, बदमाशों ने बेरहमी से महिलाओं और युवतियों के साथ भी जमकर लठ्ठ और पत्थरों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
बदमाश काफी देर तक लूटपाट करते रहे, लेकिन वहां कोई मदद नहीं पहुंची। घटना में एक पीडि़त परिवार गुना में विराजमान मुनिश्री मल्लिसागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के भाई बताए जा रहे हैं, जो गुना में मुनिसंघ के दर्शनार्थ सपरिवार गुना आ रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात तकरीबन 10.15 बजे इंदौर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रुठियाई स्टेशन के आउटर पर पहुंची। वैसे ही गेट के आगे अपना समान लेकर खड़े यात्रियों पर अंधेरे में छिपे बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना यात्री संभल पाते, तब तक बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। करीब आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के साथ बदमाशों ने विभिन्न डिब्बों में लूटपाट और मारपीट की। इस दौरान इस दौरान बड़वाह जिला खरगोन निवासी आदेश जैन के परिवार के साथ भी बदमाशों ने लूटपाट और महिलाओं के साथ मारपीट की। बदमाशों ने फरियादी की पत्नी वंदना जैन का मंगलसूत्र, एक मोबाइल, सोने की हाथ में पहनने की पैची, पर्स में रखे नगदी एवं कागजात ले गए। इस दौरान बदमाशों से बैग वापस लेने की कोशिश में ट्रेन से नीचे उतरी उनकी बेटी आंशिका एवं पत्नी पर बदमाशों ने लठ्ठ और बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें काफी देर बाद जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान फरियादी आदेश जैन के सिर में और उनकी पत्नी वंदना तथा बेटी आंशिका को पैरों में गंभीर चोटे आई हैं।
राघौगढ़ के पास मिली मोबाइल की लोकेशन
लूट के दौरान बदमाश पीडि़त परिवार के दो मोबाइल भी ले गए। घटना के कुछ देर बाद बदमाशों ने फोन कॉल भी रिसीव किया। जिसकी लोकेशन राघौगढ़ के आसपास बताई जाती है। बाद में दोनों मोबाइल बंदक कर लिए गए हैं। लूटपाट की घटना में अन्य कई यात्रियों के मोबाइल और कीमत सामान बदमाश ले गए। जिनकी मौखिक शिकायत एवं आवेदन जीआरपी पुलिस को पीडि़तों ने दिए। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आधा दर्जन से करीब संदिग्ध बदमाशों को उठाने की सूचना है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
अन्य यात्रियों से भी हुई लूटपाट
ट्रेन में हुई लूट की इस घटना में अन्य यात्री भी लुटेरों के शिकार हो गए। उनके भी लुटेरों ने बेग सहित दूसरा अन्य सामान छीन लिया।यात्रियों से करीब एक लाख रूपए से अधिक की लूट की गई है। हालांकि पुलिस का इस मामले में कहना है कि यात्रियों में सिर्फ जैन परिवार के साथ ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अन्य यात्रियों के साथ लूट की घटना नहीं हुई। जबकि यात्रियों का इस मामले में कहना है कि उनकी भी नकदी सहित दूसरा सामान लूटा गया।
कंजरों ने की लूट की घटना
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि झाडिय़ों में छिपे हुए कंजर जाति के बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्चिंग आपरेशन चलाया। कंजरों के कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। सर्चिंग में धरनावदा पुलिस की भी मदद ली गई। देर रात तक पुलिस हाइवे पर सर्चिंग करती रही। कंजरों के इलाकों से पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इनसे पुलिस पूछताछ करने में लगी है। गुरूवार की सुबह भी पुलिस ने कंजरों के इलाकों सहित जंगलों में दबिश दी। यहां बताना लाजमी होगा कि इससे पहले भी कंजर रूठियाई स्टेशन पर ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
राघौगढ़ में भी कराई जा रही सर्चिंग
आदेश जैन से लूटे गए मोबाइल की आखिरी लोकेशन राघौगढ़ में मिली थी। इसके बाद मोबाइल फोन बदमाशों ने बंद कर लिया था। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सायबर सेल की भी मदद ले रही है। मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में लगी है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।