राष्ट्रपति चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, इस्तीफे का भी बढ़ा दबाव

भोपाल पेड न्यूज मामले में चुनाव आयोग की ओर से तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किए गए जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के कारण राष्ट्रपति चुनाव में उनके मतदान करने की सारी संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। चुनाव आयोग पहले ही उनको संशोधित मतदान सूची में अयोग्य घोषित कर चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट के याचिका खारिज किए जाने के बाद अब नरोत्तम पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का दबाव भी बढ़ गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस इंदरमीत कौर की स्पेशल कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान गुरुवार को नरोत्तम मिश्रा की तरफ से दलील दी गई थी कि निर्वाचन आयोग ने काफी देर से फैसला लिया और उसे फैसला जल्द सुनाना चाहिए था। कहा गया कि 2008 के विधानसभा चुनाव में छपी खबरें उनके द्वारा सर्कुलेट नहीं की गई थीं। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा था कि निर्वाचन आयोग को जांच तेजी से करना चाहिए, लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है।
लंबा समय बीत जाने का ये मतलब नहीं कि भ्रष्ट आचरण माफ किया जा सकता है। पेड न्यूज का फैसला निर्वाचन आयोग की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने किया था। नरोत्तम का आरोप था कि चुनाव आयोग ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर फैसला सुनाते हुए उन्हें चुनाव लडऩे के अयोग्य घोषित कर दिया। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया था राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए जल्द से जल्द मामले की सुनवाई की जाए।
इस्तीफे का बढ़ा दबाव
अब दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के साथ ही नरोत्तम पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। विपक्ष उनके इस्तीफे पर अड़ा है। नेताप्रतिपक्ष ने तो यहां तक चेतावनी दी है कि अयोग्य व्यक्ति को सदन में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। यदि वे मंत्री के तौर पर आए तो वह सब कुछ होगा जो अभी तक नहीं हुआ।
किसने क्या कहा
हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कोर्ट का आदेश यदि स्पष्ट नहीं होगा तो कानून के जानकारों और संविधान विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।
– डॉ. सीतासरन शर्मा, अध्यक्ष मप्र विधानसभा
चुनाव आयोग नरोत्तम को अयोग्य घोषित कर चुका है। अब हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी, एेसे में उन्हें मंत्री बने रहने का अधिकार नहीं है। वे सदन में भी नहीं बैठ सकते।
– श्रीनिवास तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
नरोत्तम अब न सदन में बैठ सकते हैं और न ही मंत्री बन सकते हैं, क्योंकि वे अयोग्य घोषित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मौन तोड़ें और उनसे तत्काल इस्तीफा लें।
– अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर हम विधि विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। हमें ऐसा महसूस होता है कि मिश्रा इस मामले में कहीं दोषी नहीं है इसलिए न्याय प्राप्ति के लिए और क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं। उस पर विचार जारी है।
नंदकुमार सिंह चौहानभाजपा प्रदेशाध्यक्ष
मैं हाईकोर्ट का सम्मान करता हूं। दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बैंच में अपील करुंगा। यहां से राहत न मिली तो सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाउंगा।
— नरोत्तम मिश्रा, संसदीय कार्यमंत्री
संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। पेड न्यूज वाले मामले में यह यह दूसरा फैसला है जिससे चुनाव आयोग की सर्वोच्चता और सर्वमान्यता स्वीकार्य हुई है।
-राजेन्द्र भारती, याचिकाकर्ता एवं पूर्व विधायक
कब क्या हुआ
– 23 जून को चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्रा को पेड न्यूज का दोषी मानते हुए तीन साल के लिए चुनाव लडऩे से अयोग्य घोषित किया।
– 27 जुलाई को नरोत्तम ग्वालियर हाईकोर्ट बैंच में याचिका दाखिल की। प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र भारती ने कैबिएट लगाई।
– 8 जुलाई को ग्वालियर हाईकोर्ट ने केस जबलपुर हाईकोर्ट स्थानांतरित किया।
– 12 जुलाई को सुप्रीमकोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में नरोत्तम की याचिका की सुनवाई के निर्देश दिए।
– 13 जुलाई को चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की मतदाता सूची, नरोत्तम को वोट के अधिकार से वंचित किया।
– 14 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
सीएम के साथ नंदकुमार व सुहास की चर्चा…
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आते ही शाम 4 बजे प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत सीएम हाउस रवाना हो गए। वहां एससीएसटी योजनाओं से प्रदेश की पिछड़ी आबादी को जोडऩे वाले पार्टी के अभियान की समीक्षा बैठक में मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सीएम के साथ प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने इस केस की कानूनी बारीकियों पर चर्चा की। सीएम ने प्रदेश संगठन को हरसंभव डैमेज कंट्रोल के लिए कहा। प्रवक्ताओं की टीम को विधि विभाग के जानकारों की राय लेकर मिश्रा के समर्थन में बयान देने को कहा गया है। सीएम को केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई जानकारियों और फीडबैक से भी अवगत कराया गया। बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली रवाना हो गए।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More