इंदौर. व्यापारियों ने शुक्रवार को एेतिहासिक बंद करने के साथ दिनभर बाजारों में घूम-घूमकर जीएसटी का विरोध जताया। अलग-अलग तरीके से। किसी ने घंटियां बजाई तो किसी ने मंजीरे। किसी ने रक्तदान किया तो रैली भी निकाली।
वहीं, विरोध के अगले कदम के रूप में कपड़ा व्यापारियों ने शनिवार से काली पट्टी बांधकर काम करने और अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रविवार से रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर क्रमिक भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। हालांकि यह सांकेतिक तौर पर तय घंटों के लिए होगा।
रक्तदान कर बोले- अच्छे काम से सरकार को बता रहे अपनी पीड़ा
मिठाई व नमकीन व्यापारी संगठन ने राजबाड़ा पर तीन घंटे तक रक्तदान कर विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा सरकार हमारे साथ गलत कर रही है, लेकिन हम रक्तदान के जरिए अच्छा काम कर सरकार को अपनी पीड़ा बता रहे हैं। उधर, कपड़ा बाजार में क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंजीरे बजाए। कुछ लोगों ने ढोलक बजाकर विरोध जताया।
कांग्रेसियों ने दिया बंद को समर्थन, राजबाड़ा पर बांटे गुलाब
बंद को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन व अन्य पदाधिकारियों ने राजबाड़ा पर एकत्र होकर गुलाब देकर विरोध जताया। वहीं, खास बात यह रही जिस भाजपा की सरकार जीएसटी लेकर आई है, उसी के नेता और कार्यकर्ता रहने के बावजूद कई व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में दुकानें बंद रखीं। कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज जैन खुद हड़ताल में शामिल रहे। वहीं, भाजपा के टिकट पर पार्षद रह चुके मनोज काला ने भी मंडी में कारोबार बंद रखा।
खुली रही भाजपा नेताओं की दुकानें
एक तरफ कुछ भाजपा नेताओं ने अपनी ही सरकार द्वारा लाए गए जीएसटी के खिलाफ कारोबार बंद रखा तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक सुदर्शन गुप्ता की दुकानें खुली रहीं।
खुद की दुकान खुली, लेकिन पहुंच गए बंद को समर्थन देने
कुछ साल पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भरत मथुरावाला की छावनी स्थित दुकान खुली रही, जबकि वे जीएसटी के विरोध में राजबाड़ा पर धरना दे रहे नमकीन व्यापारियों के बीच पहुंचे और बंद को समर्थन दिया।
व्यापारी बोले: जीएसटी से सभी को परेशानी
कारोबार करना मुश्किल कर देंगे नियम
व्यापारी जीएसटी नहीं, इसके नियमों का विरोध कर रहे हैं। ये नियम हमारा कारोबार करना मुश्किल कर देंगे। व्यापारी को सरकार चोर मान रही है।
रमेश खंडेलवाल, अध्यक्ष अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
कपड़े पर कभी नहीं लगा था टैक्स
पहले कभी भी कपड़ा कारोबार को कर के दायरे में नहीं लाया गया था। अब दो फीसदी मार्जिन के कारोबार पर पांच फीसदी कर लगा दिया। यह गलत है।
हंसराज जैन, अध्यक्ष क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन
तीन-चार रुपए किलो महंगी होगी दाल
कहने को दाल व चावल को टैक्स फ्री रखा है, लेकिन ब्रांडेड पर पांच फीसदी लगा दिया। 90 फीसदी कारोबार पैकेट में ही होता है। दाल तीन-चार रु. किलो महंगी हो जाएगी।
सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन
40 फीसदी महंगा होगा घर बनाना
घर बनाना 40 फीसदी तक महंगा होगा। टाइल्स और प्लायवुड सभी पर टैक्स 28 फीसदी हो गया है। जरूरत को लक्झरी माना जा रहा है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।